बिलासपुर। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल में भूपेश सरकार द्वारा लागू किए गए रासुका कानून का विरोध किया है। उनका आरोप है सरकार इस कानून ले मध्यम से लोकतंत्र को कुचलना चाहती है। धर्मांतरण के विरोध को रोकने के लिए यह कानून लागू किया गया है।
भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री चंदेल ने आरोप लगाया की भूपेश सरकार रासुका कानून लागूकर अप्रत्यक्ष रूप से आपातकाल लगाना चाहती है। उन्होंने कहा की लोकतंत्र में हर राजनैतिक पार्टियों को, सामाजिक संगठनों को, कर्मचारी संगठनों को सरकार की गलत नीतियों और निर्णयों का विरोध करने का अधिकार है। सरकार नही चाहती की कोई धरना, प्रदर्शन करे। यही कारण है की सरकार ने रासुका लगा दिया है। अभी आदिवासी समाज धर्मांतरण को लेकर आक्रोशित है। सरकार ले संरक्षण में चल रहे धर्मांतरण को समाज बर्दास्त नही कर पा रहा है। आदिवासी समाज लगातार आंदोलन कर रहा है। यही कारण है की सरकार धर्मांतरण के विरोध को दबाने के लिए चल रहे आंदोलन को दबाने के लिए भी इस कानून को लागू किया गया है। जब श्री चंदेल से भाजपा सरकार के समय हुए धर्मांतरण और सरकारी जमीन में बने चर्च के संबंध में पूछा गया तो बगलें झांकने लगे और कोई जवाब नही सुझा तो कहा की भाजपा सरकार के समय 15 साल क्या हुआ भूल जाओ। भूपेश सरकार के 4 साल में जो हुआ उसके संबंध चर्चा करे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
