बिलासपुर। पौंसरा में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने आठ लाख की लागत से नाली निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के दौरान निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के अलावा स्थानीय गणमान्य समेत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी विशेष रूप से उपस्थित थे। अंकित गौरहा ने बताया पानी निकासी और नाली निर्माण को लेकर जनता की बहुत पुरानी मांग थी। भूपेश सरकार के प्रयास से जनता की मांग को पूरा किया गया है। नाली निर्माण के बाद स्थानीय लोगों के पानी निस्तारी की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।
जिला पंचायत अंकित गौरहा ने पौंसरा में स्थानीय लोगों की लगातार मांग के मद्देनजर नाली निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया। अंकित गौरहा ने नारियल फोड़ने के बाद निर्माण कार्य का पहला फावड़ा भी चलाया। अंकित गौरहा ने बताया कि आठ लाख रूपयों की लागत से नाली का निर्माण किया जाएगा। उन्होने इस दौरान अधिकारियों को नाली निर्माण कार्य समय और गुमवत्ता के साथ करने का निर्देश भी दिया।
सभापति ने कहा कि बरसात के समय में जनता को पानी निस्तारी को लेकर समस्या का सामना करना पड़ता था। इन्ही तमाम बातों को लेकर शासन ने नाली निर्माण के लिए आठ लाख रूपयो का एलान किया। आज भूमि पूजन के साथ नाली निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। उन्होने कहा कि जनता की मांग को शासन ने हमेशा गंभीरता से लिया है। क्योंकि भूपेश सरकार के हमेशा मानना है कि जनता की खुशी में ही सरकार की खुशी है।
भूमि पूजन के दौरान जनपद सदस्य प्रतिनिधि रवि बघेल,सरपंच प्रतिनिधि डेविड बेनर्जी,पूर्व सरपंच छेदीलाल भार्गव,पूर्व सरपंच सनत सूर्यवंशी,संदीप शर्मा,रितेश शर्मा,अभिषेक धीवर,शिवचरण रजक,सचिन धीवर,शत्रुहन कुम्हार,अनिल सिंह,राजा यादव,किशुन धीवर, ललित कुर्रे,ईश्वर सूर्यवंशी,संतोष बेनर्जी,भारत भारती,खयबर सूर्यवंशी,संजय सोनी,गोदालु सूर्यवंशी समेत अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
