बिलासपुर। आदेश के बाद भी कई स्कूल सुबह आठ बजे के पहले खोले जा रहे है। इसको लेकर कलेक्टर का पारा गरम हो गया है। यही कारण है की ऐसे स्कूल संचालकों को सख्त लहजे में चेतावनी दी गई है। आदेश का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई भी हो सकती है।
शीतलहर के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले विपरीत प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पिछले दिनों कलेक्टर सौरभ कुमार ने सुबह 8 बजे के बाद ही स्कूल खोलने के आदेश दिए थे। यह आदेश जिले के में संचालित समस्त
शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान विद्यालयों के लिए था। इस आदेश के बावजू कुछ स्कूल सुबह 8 बजे से पूर्व ही संचालित किए जा रहे है। इसकी शिकायत कलेक्टर तक पहुंच गई है। ऐसी शिकायत के बाद कलेक्टर सौरभ कुमार का पारा गरम हो गया है। उन्होंने DEO से पूछताछ की है और सख्त चेतावनी के साथ ऐसे स्कूलों आदेश का पालन कराने के लिए था है। कलेक्टर के फटकार के बाद DEO ने सभी स्कूलों को आदेश्वका पालन करने के सख्त निर्देश दिए है।
उन्होंने समस्त संस्था प्रमुखों को निर्देशित किया है की कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी बिलासपुर के निर्देशानुसार स्कूलों का संचालन किया जावे।
8:00 से पूर्व शाला लगाए जाने संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित संस्था के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
