जगदलपुर। किलेपाल के पूर्व सरपंच व भाजपा के जिला मंत्री की लाश घर से 2 किमी दूर एक पुलिया के नीचे मिली है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। बताया जा रहा है वह चित्रकोट विधानसभा टिकट का दावेदार था।
मिली जानकारी के अनुसार बास्तानार किलेपाल में रहने वाले भाजपा के जिला मंत्री व पूर्व सरपंच बुधराम करतम पैदल घर से घूमने के लिए निकले थे। सुबह करीब 9 बजे के लगभग घर से 2 किमी दूर पुल के नीचे उनका शव मिलने की जानकारी मिली तो परिजन के साथ ही भाजपा नेताओं का दल घटनास्थल पहुंचे। शव के सिर में चोट के निशान पाए गए है। यही कारण है की परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इसके अलावा मौत को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। पुलिस व फोरेंसिक टीम शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डिमरापाल अस्पताल भेज दी है, जहां रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। बताया जा रहा है की मृतक का जूता शव से करीब आधा किलोमीटर दूर मिला है, जबकि शव उससे काफी दूर पुलिया के नीचे मिली है। ग्रामीणों को आशंका है कि उसकी हत्या हुई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
