बिलासपुर। शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा महाविद्यालय के खेल मैदान को बचाने के लिए वहां पढ़ने वाले छात्र सामने आए है। सोमवार को छात्रों ने ज्ञापन सौंपते हुए कलेक्टर से कालेज के मैदान को बचाने के लिए गुहार लगाई है।
सोमवार दोपहर जेपी वर्मा कॉलेज के छात्र कलेक्ट्रेट पहुंचे और एक ज्ञापन सौंपा। चारों ने ज्ञापन में कहा है की कोर्ट ने कालेज के खेल मैदान को बेचने की अनुमति दे दी है। कोर्ट के इस निर्णय से कालेज के चार हजार छात्र मैदान से वंचित हो जाएंगे। इसके अलावा छात्रों को एक बंद बिल्डिंग में पढ़ाई करनी पड़ेगी। किसी भी आकस्मिक घटना छात्रों के लिए भी खतरनाक होगा। इसके अलावा बिना खेल मैदान के किसी भी शिक्षण संस्थान की कल्पना नहीं की जा सकती। जब नेक की टीम निरीक्षण करती है तो कालेज की अन्य सुविधाओं के अलावा खेल मैदान की सुविधा भी देती है। छात्रों ने अपने ज्ञापन में कहा है की कालेज से खेल मैदान छीनकर उसको बेचना छात्रहित के खिलाफ है।
कॉलेज के सामने ही कालेज से लगी हुई बिलासपुर- रायपुर नेशनल हाइवे पर 2.38 एकड़ जमीन है। जो कॉलेज के खेल मैदान के रूप में काम आता है। इस जमीन को शिव भगवान रामेश्वर लाल चैरिटीबल ट्रस्ट ने कॉलेज को 70 साल पहले दान में खेल मैदान के लिए दी थी। ट्रस्ट ने खसरा नंबर 107/3 रकबा 0.40 हेक्टेयर व खसरा नंबर 108/3 रकबा 0.9222 हैक्टेयर जमीन को खेल मैदान के लिए उपयोग के लिए दिया था। अब ट्रस्ट को जमीन के बिक्री की आवश्यकता महसूस हुई। जिसके लिए ट्रस्ट ने 2019 में एसडीएम के यहां आवेदन दिया। मामले में कालेज का खेल मैदान होने के चलते जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। कॉलेज के छात्रों के अलावा शहर के कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जिसके बाद उक्त खेल मैदान को बेचने की अनुमति एसडीएम ने नही दी।
कॉलेज के मैदान को बेचने की अनुमति देने के लिए शिव भगवान चैरिटिबल ट्रस्ट के ट्रस्टी कमल बजाज, चिराग बजाज, अनन्या बजाज ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कॉलेज के खेल जमीन को बेचने की अनुमति देने की मांग की। जिस पर हाईकोर्ट में अरविंद चंदेल की सिंगल बैंच में सुनवाई हुई। जिसमे अदालत ने शासन से सरकार का पक्ष मांगा था। पर शासन ने अपना पक्ष नही रखा।सुनवाई के पश्चात अदालत ने उक्त जमीन को बेचने की अनुमति प्रदान कर दी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
