बिलासपुर। सड़क में ठेले गुमटी लगाकर जाम करने वाले लगभग 70 ठेले गुमटियों को श्रीकांत वर्मा मार्ग से आज नगर पालिक निगम द्वारा हटाया गया। शहर की खूबसूरत सड़को में से एक श्रीकांत वर्मा मार्ग में स्ट्रीट वेंडर द्वारा अवैध तरीके से ठेले लगाया जा रहा था। जिससे सड़क जाम और पूरा मार्ग अव्यवस्थित हो जाता था । शाम के वक्त तो पूरा मार्ग हो जाता था। निगम कमिश्नर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज अतिक्रमण दस्ते ने 70 ठेले और वाहनों पर कार्रवाई करते हुए जब्त कर लिया है तथा भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए चेतावनी दी गई।
मार्ग में वाहनों को स्थाई तौर पर खड़ा कर दिया गया था। इन वाहनों पर खाने पीने का दुकान चलाया जा रहा था। सड़क पर दुकान और उसके ऊपर वहां रूकने वाले ग्राहकों की गाड़ियां,इससे पूरा मार्ग अव्यवस्थित हो रहा था। इसके अलावा कुछ लोगों ने सड़क और फूटपाथ पर स्थाई तौर पर टेंट लगाए थे,उसे भी हटाया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
बिलासपुरJuly 24, 2026धार्मिक यात्रा में गए व्यापारी के घर सेंधमारी, लाखों के गहने और नगदी पार
बिलासपुरJuly 22, 2026निष्क्रिय और डरपोक विधायक है अमर, न सदन में सवाल पूछता है न सड़क की लड़ाई लड़ता है – शैलेश
