पेट्रोल पंप में गोली चलाने वाले सभी आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस जब्त

बिलासपुर। SSP पारुल माथुर ने बिलासागुडी में पत्रकारों को बताया कि 3.01.2023 को पुष्कर पेट्रोल पंप में रात्रि करीब 08:00 बजे एक मोटर सायकल में तीन नकाबपोश व्यक्ति पेट्रोल डलवाने आये और पेट्रोल पंप की रेकी कर चले गए। कुछ देर बार फिर लौटकर स्पलेडर मोटर सायकल में तेजी से आए और पेट्रोल पंप के ऑफिस के सामने रूके। इसके बाद एक ने बन्दुक से गोली चलाई और कैशियर से नगदी रकम के लूटने का प्रयास किया। पेट्रोल पंप मैनेजर की रिपोर्ट पर थाना कोटा में अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये IG बद्री नारायण मीणा, SSP श्रीमती पारूल माथुर के निर्देश में ASP शहर राजेंद्र जायसवाल, ASP ग्रामीण राहुल देव शर्मा और SDOP आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में तत्काल 15 सदस्यीय टीम गठित कर आरोपियों के धरपकड़ हेतु तत्काल सभी थाने क्षेत्र में नाकेबंदी किया गया। आरोपियों की पतासाजी हेतु कोटा, तखतपुर, रतनपुर, लोरमी, जूनापारा, बेलगहना, गौरेला-पेण्ड्रा के लगभग 300 गांव में आरोपियों के संबंध में पतासाजी की गई तथा लगभग 500 से अधिक सीसीटीव्ही कैमरे का अवलोकन किया गया व 100 से अधिक संदेहियों से पूछताछ की गई। दौरान पूछताछ के थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर के हत्या एवं हत्या के प्रयास के लम्बे समय से फरार आरोपी जलील खान एवं अलताफ खान को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी एवं घटनास्थल पुष्कर पेट्रोल पंप से मिले सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर आरोपियों द्वारा पहने जैकेट व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को सोशल प्लेटफार्म के माध्यम से लगातार प्रचारित किया जा रहा था। इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि प्रचारित किये जा रहे जैकेट पहना हुया व्यक्ति सरकण्डा अटल आवास मुरूम खदान में रहता है और ऑटो चलाने का काम करता है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर संदेही को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया। जिसने घटना घटित करना स्वीकार किया तथा घटना में शामिल अन्य 02 व्यक्ति शेख मुस्तफा एवं अब्दुल खान निवासी मुरूम खदान अटल आवास सरकण्डा का बताया। इसके बाद दोनो आरोपियों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों से पूछताछ करने पर बताया कि घटना का आरोपी अब्दुल इरसान जो मूलतः घौलपुर राजस्थान का रहने वाला है जिसका रिस्तेदार शेख मुस्तफा के घर रिस्तेदारी में आने के दौरान देशी कट्टा के संबंध में बताने पर शेख मुस्तफा द्वारा उक्त देशी कट्टा को अब्दुल इरसान के साथ धौलपुर जाकर देशी कट्टा को लाना और तीनों आरोपियों द्वारा मिलकर लूट की योजना बनाना बताया गया तथा कोटा की घटना के पूर्व दिनांक 27.12. 2022 को दो आरोपियों शेख इरसान एवं शेख मुस्तफा के द्वारा थाना कोनी क्षेत्र के तुर्काडीह अंडरब्रिज के पास स्टेशन मास्टर के सिर में कट्टा अड़ाकर उसके मोटर सायकल स्पलेण्डर सीजी 10 एन.ए. 9783 एवं नगदी रकम तथा मोबाईल को लूट करना बताया उसके बाद उसी लूट के मोटर सायकल को काले रंग से पेन्ट कर नंबर प्लेट को निकाल कर दिनांक 03.01. 2023 को तीनों आरोपियों द्वारा लूटपाट करने के इरादे से कोटा क्षेत्र में जाना और रात्रि करीब 08:00 बजे कोटा स्थित पुष्कर पेट्रोल पंप में जाकर लूट के इरादे से गोली चलाना और कैशियर से नगदी रकम लूटने का प्रयास किया गया। आरोपियों द्वारा उक्त घटना में असफल होने से अन्य घटना कारित करने की योजना बना रहे थे एंव पतासाजी के लिए पुलिस द्वारा लगातार सीसीटीव्ही फुटेज को प्रचारित किया जा रहा था जिससे बचने के लिए आरोपियों द्वारा मो.सा. के रंगरूप में परिवर्तन कर मो.सा. को छिपा दिया गया था। प्रकरण के आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 01 नग 315 बोर का देसी कट्टा, 01 नग जिन्दा कारतूस, 01 नग खाली खोखा, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल काले रंग का पेंट, मोटर सायकल का नंबर प्लेट, डिक्की, मोबाईल, जैकेट, गमछा बरामद कर जप्त किया गया है तथा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, आरोपियों से और भी पूछताछ जारी है।
00 नाम गिरफ्तार आरोपी
1. अब्दुल इरशान पिता अब्दुल रसीद उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम दुलकोट थाना नियानगंज जिला धौलपुर राजस्थान हाल मुकाम मुरूम खदान अटल आवास सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासुपर छ.ग.
2. शेख मुस्तफा पिता शेख रोशन उम्र 25 वर्ष निवासी स्थाई पता संजय नगर तालापारा हाल मुकाम मुरूम खदान अटल आवास सरकण्डा जिला बिलासुपर छ.ग.
3. अब्दुल खान पिता खलील खान उम्र 26 वर्ष निवासी स्थाई पता संजय नगर तालापारा हाल मुकाम मुरूम खदान अटल आवास सरकण्डा जिला बिलासुपर छ.ग.

सम्पूर्ण कार्यवाही में एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव, थाना प्रभारी कोटा निरीक्षक दिनेश चंद्रा, उप निरीक्षक अजय वारे, प्रभाकर तिवारी, सउनि कठौतिया, प्र.आर. बलवीर सिंह, देवमुन पुहुप, नीलाकर सेठ, आरक्षक दीपक उपाध्याय, दीपक यादव, गोविंद शर्मा, सत्या कुमार पाटले, निखिल जाघव, प्रशांत सिंह, बोधुराम कुम्हार, विरेन्द्र गंधर्व, आशीष वस्त्रकार एवं थाना कोटा की पूरी टीम की महत्वपुर्ण भुमिका रही।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *