रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर में दो गुटों के बीच जमकर गैंगवार हुई। देर रात हुई इस वारदात में दो लोगों की मौत हो गई है। युवकों के दो ग्रुप ने एक दूसरे को सड़क पर दौड़ा – दौड़ाकर मारते रहे और पूरा मोहल्ला सहमा रहा।
घटना दलदल सिवनी मोवा इलाके की है। सतनामी पारा नाम के मोहल्ले में युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। चाकूबाजी और मारपीट के पुराने मामलों में शामिल लड़कों ने एक दूसरे को जमकर पीटा और चाकू से वार किए। इस हमले में जितेंद्र डहरिया और गोकुल निषाद नाम के युवक के पेट और सीने में चाकू से कई हमले किए गए है। इसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दूसरे की अस्पताल में मौत हो गई।
पूरा मोहल्ला आधी रात हुए इस वारदात के बाद सहम गया। मोहल्ले की सड़क पर कई जगह खून बिखरा हुआ है। हमले में घायल युवक घर की ओर भागे, अपने परिजनों को चीख-चीखकर बाहर बुलाया कोई चौखट पर ही गिर पड़ा तो कोई सड़क पर पड़ा था। इस झगड़े में दो युवक घायल बताए जा रहे हैं, इनका प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।
काफी देर तक इस घटना के बारे में पंडरी थाने में कोई खबर नहीं थी। घबराए लोगों ने पुलिस को फोन पर इसकी सूचना दी। थाने से जवानों की टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती पूछताछ के बाद इसी मोहल्ले में रहने वाले 3 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। खबर है कि युवकों का गुट इससे पहले भी आपस में भिड़ चुका था। एक दूसरे को जान से मारने की धमकी दे चुका था।
पुलिस के अनुसार सोमवार रात दलदल सिवनी हर्ष टावर के पास तालाब के किनारे गोकुल निषाद(22) और जितेंद्र ध्रुव(21) गोकुल नंदन साहू(25) बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान पुराने झगड़ों को लेकर गोकुल नंदन साहू का गोकुल निषाद व जितेंद्र से विवाद हो गया। गुस्से में आकर गोकुल नंदन साहू ने अपने पास रखे चाकू से गोकुल निषाद और जितेंद्र ध्रुव पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।
खबर है कि इसके बाद इसके अन्य साथियों ने भी वहां पहुंचकर झगड़ा किया। गोकुल नंदन साहू इलाके का पुराना चाकूबाज व हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इस वारदात में मारे गए दोनों युवक मुंगेली जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं और दलदल सिवनी में किराए के मकान में रहकर रोजी मजदूरी का काम करते थे। पहले भी इनका विवाद हो चुका था। बताया जा रहा है उसी का बदला लेने इन पर हमला हुआ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 24, 2026बिलासपुर के पोल्ट्री फार्म में फैला बर्ड फ्लू, 5 हजार से अधिक मुर्गे -मुर्गियों की मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप
बिलासपुरMarch 24, 2026वन्य-ग्राम सोनाखान में ‘युवोजल उत्सव’ के तहत जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर युवाओं की अनूठी पहल
राष्ट्रीयMarch 24, 2026सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, धर्म परिवर्तन के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, किस मामले को लेकर दिया फैसला, पढ़े खबर…
बिलासपुरMarch 23, 2026करगी में मोहन पांडेय की हत्या : 6 आरोपी गिरफ्तार, होली में लकड़ी चोरी करने पर हुआ था विवाद
