बिलासपुर। भारतीय किसान संघ जिला बिलासपुर के अध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे की अगुवाई मे मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को 6 बिंदुओं में ज्ञापन सौपा गया। जिसमे जिला सहकारी बैंक के मंडी ब्रांच में बैंक कर्मचारियों के द्वारा लगभग 60 किसानों के जमा खाते से 80 लाख रुपये की धोखे से राशि गबन कर दी गयी है। जिसमे बैंक प्रबंधन ने संबोधित कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। लेकिन कार्यवाही के नाम पर केवल रिपोर्ट दर्ज करा देना ही काफी नही है। मूल समस्या आज भी बनी हुई है किसानों की गाढ़ी मेहनत की कमाई आज भी वापस नही हुई है। जिसके लिए किसान आज भी दर बदर भटक रहे हैं। 2 साल में किसानों से धोखाधड़ी का ये दूसरा बड़ा मामला है। इसके पूर्व सकरी समिति के अंतर्गत संबलपुरी के किसानों से बिना एटीएम लिए किसानों के खाते से 9 लाख रुपये का गबन किया जा चुका है। जिसको किसान संघ ने गंभीरता से लेकर इस विषय पर न्यायिक जांच की मांग की थी और किसानों का पैसा भी वापस कराया था। इसी क्रम में जिला कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर वैभव कुमार को सौंपा गया। जिसमे मुख्यमंत्री से किसानों को पैसा वापस दिलाने एवम दोषियों के ऊपर कार्यवाही करने की मांग की गई है। साथ ही धान खरीदी में हो रहे विलंब से भुगतान को त्वरित भुगतान की व्यवस्था बनाने, रवि फसल के लिए खाद की आपूर्ति सहकारी समितियों में भंडारण करने, रवि फसल में उत्पादित अनाज को खरीफ फसल के अनुसार समर्थन मूल्य में खरीदी व्यवस्था करने की मांग की गई है। इसी तरह आत्मा योजना के अंतर्गत जिले में कार्यरत कृषक मित्रों का लंबित मानदेय का शीघ्रतापूर्वक भुगतान एवम कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में दो साल का बोनस देने की अपने चुनावी घोषणा पत्र का वादा निभाते हुए दो साल का बोनस शीघ्र किसानों को देंने की मांग की गई है। ज्ञापन सौपने में प्रमुख रूप से माधोसिंह, वीना तिवारी, रामसेवक कुशवाहा, मनहरण साहू, महेश यादव, धर्मराज सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित।
Author Profile

Latest entries
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
