बिलासपुर। खनिज विभाग ने रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रेत से भरे 20 वाहनों को जब्त किया है। इसके अलावा रेत चोर गाड़ी लेकर नदी में ना घुसे इसके लिए नदी किनारे के पहुंच मार्ग में गहरा गड्ढा खुदवा दिया है। खनिज विभाग की इस कार्रवाई से रेत चोरों के बीच हड़कंप मच गया है।
खनिज विभाग के अधिकारी पिछले दो दोनो से रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है। 13 जनवरी से लेकर सोमवार तक अवैध रेत खनन और उसके परिवहन में लगी कई गाडिय़ों को जप्त किया है। इस कार्रवाई से रेत का अवैध उत्खनन करने वाले में हडक़ंप मच गया है। खनिज अमला बिलासपुर ने अवैध उत्खनन एवम परिवहन पर कार्रवाई करते हुए लगभग 20 वाहनों को जब्त किया गया है इन वाहनों पर खनिज नियमो के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही साथ खनिज अमला बिलासपुर द्वारा जिला बिलासपुर में अवैध रेत उत्तखनन के क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए वहां जाने वाले रास्ते को विभिन्न स्थानों पर एक्सीवेटर से गहरा गड्ढा खुदवाकर बन्द करा दिया गया है। रास्ते में गड्ढा करने का काम मंगलवार तक चलता रहा। इस दौरान खनिज विभाग के अधिकारियों ने अवैध रेत उत्खनन/परिवहन के कुल 07 प्रकरण दर्ज किए साथ ही अवैध रेत उत्खनन के क्षेत्रों को चिन्हांकित करते हुए मंगला, लमेर, लारीपारा, घुटकु ग्रामों कि ओर जाने वाले पहुँच मार्ग को खुदवा दिया गया है। गौरतलब हो अरपा नदी में अवैध रेत का उत्खनन और परिवहन धड़ल्ले से हो रहा, जिसकी लगातार शिकायत मिल रही थी। जिस पर आज खनिज विभाग ने कार्रवाई की है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
