बिलासपुर। नगर निगम वार्डो में समाधान शिविर का आयोजन कर रहा है। महापौर रामशरण यादव ने लोगो की समस्या सुनी, सभापति शेख नजरुदीन ने भी महापौर के साथ लोगो की समस्या सुनी। वार्ड की महिलाओं ने वार्ड में नाली, सड़क और भूमाफिया द्वारा वार्ड के मरघट में कब्जे की शिकायत की। इसके अलावा गरीबो के आवास के लिए किए जा रहे सर्वे को रोकने की शिकायत की। महापौर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी से बात करके कार्यवाई के लिए कहा है। महिलाओं ने मेयर को बताया कि आवास के लिए सीमांकन के लिए जाते है तो गुंडे लोग धमकाते है गाली गलौज करते है। तब महापौर ने महिलाओं से कहा कि डरने की जरूरत नही है अगली बार जब भी सीमांकन करने के लिए जाए तो पुलिस को साथ लेकर जाए। मैंने एसपी से बात की है वो थाने से स्टाफ भेजेंगी। वहीं मजदूरी करने वाली आदिवासी महिला ने 2 हजार बिजली बिल दिखा कर पटाने में असमर्थता जताई, महापौर से अपना दुखड़ा बातया की मजदूरी नही मिल रही है बिल ज्यादा आ गया है। महापौर ने देखा कि छह महीने से बिल महिला नही पटा पाई है। बिल सही है महापौर ने पार्षद को गरीब महिला के बिल की व्यवस्था कर बिल पटाने के लिए कहा। वार्ड में 80 आवेदन आंये जिसमे राशनकार्ड सहित आवास और सड़क, बिजली, नाली की मांग थी। जिसे निगम के अधिकारियों को तुरत करने के निर्देश महापौर ने दिए है। सभापति ने सड़क पर पानी फेकने वाली महिला को घर का पाइप नाली में जोड़ने के लिए कहा, साथ निगम के इंजीनियर को इसकी निगरानी के लिए कहा है।
पार्षद पति पुरषोत्तम पटेल ने बग दाई मंदिर के आगे की सड़क बनाने की मांग की तब महापौर और सभापति ने सड़क का निरीक्षण किया और जल्द बनवाने का आश्वासन दिया।
00 महापौर और विधायक ने बांटे सायकल
निःशुल्क सायकल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए बहतराई स्कूल में छात्राओं को सायकल का वितरण किया। इस मौके पर स्कूल की प्राचार्या ने विधायक और महापौर से स्कूल के लिए तीन कमरे के अलावा लैब की मांग की। साथ ही संस्कृत टीचर की मांग की, महापौर से स्कूल मैदान के समतलीकरण की मांग की, इसके लिए महापौर ने तुरत हामी भरते हुए पार्षद को इसकी जिम्मेदारी दी। साथ ही कहा कि जो स्कूल के द्वारा रखी गई है उसको महापौर और विधायक मिलकर पूरा करेंगे। कार्यक्रम में बिल्हा जनपद के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, पुरषोत्तम पटेल,संकुल प्रभारी गौराहा, पार्षद पटेल, श्रम मंडल के सदस्य मानिकपुरी, हाफिज कुरैशी सहित स्कूली छात्र और शिक्षक उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
