जेठ ने ही की महिला की हत्या, पति के नागपुर जाते ही घुसा बहु के कमरे में, इरादे में सफल नहीं हुआ तो घटना को दिया अंजाम

बिलासपुर। इंदू चौक स्थित घर में मिली महिला की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पति के नागपुर जाते ही जेठ की नियत खराब हुई बहु के कमरे में वाह घुस गया। अपने इरादे में सफल नहीं हो पाने पर वह उसकी हत्या कर दी।
सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेष तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात्रि इंदू चौक स्थित एक में महिला की हत्या की जानकारी के बाद पुलिस टीम तत्काल घटना स्थल पहुंची। बेडरूम में मृतिका सत्या सिंह के चेहरे पर नाखून के निशान पाए गए। नाक के पास काफ़ी चोट होना पाया गया। इसके अलावा मृतका के सिर पर चोट के निशान भी मिले। बिस्तर पर भी खून के निशान मिले। शव को पंचनामा के बाद पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया। मृतिका के पति के परिजनों को तत्काल थाना लाकर पूछताछ किया गया। पूछताछ के दौरान मृतका का जेठ प्रकाश सिंह शुरूआत में गुमराह करने का प्रयास किया। लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर टूट गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतका के पति का बड़ा भाई है। जब पीटर को छोड़ने बंटी रेलवे स्टेशन गया, उसी दौरान प्रकाश सिंह ने हत्या की घटना को अंजाम दिया। घटना के समय आरोपी बहुत नशे में था। उसकी पत्नी पिछले चार पांच महीने से छोड़ कर चली गई है। हत्या को किन परिस्थिति में अंजाम दिया गया। फिलहाल इस बात का पता लगाया जा रहा है। आरोपी को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया गया है। विधिवत पूछताछ की कार्रवाई की जा रही है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *