बिलासपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है भाजपा के ओम माथुर भी खाली हाथ लौटेंगे। इसके पहले डी पुरंदेश्वरी आई थी चली गई, फिर जामवाल जी आए और वो भी अप्रासंगिक हो गए और चले गए। उन्होंने एक फिर से दोहराया है की टिकट देने का काम पार्टी है।
भेंट-मुलाकात में बेलपान पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि आज की तारीख में एक लाख क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। किसानो को 30 हजार करोड़ रुपए का हुगतान किया जा चुका है। खरीदी केंद्रों से धान का उठाव भी समय पर हो रहा है। उम्मीद है मार्च तक धान का पूरा उठाव हो जाएगा। पूरे खरीदी के दौरान बोरा की कमी नही हुई। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग चुनाव आया है तो जागे है। चुनाव जीतने का दावा तो सभी करते है लेकिन हमे तो जनता बिना मांगे आशीर्वाद दे रहे है। उनको अन्नदाताओं का आशीर्वाद मिल रहा है। क्योंकि किसानों को पता है की भाजपा की सरकार कभी 2640 रुपए क्विंटल में धान नहीं खरीदेगी, प्रति परिवार 35 किलो चावल भी नहीं देने वाले और ना ही भाजपा गोबर खरीदने वाली है। डी पुरंदेश्वरी आई थी चली गई, अजय जामवाल आए और अप्रासंगिक होकर चले गए। अब ओम माथुर भी खाली हाथ लौटेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने एक बार फिर कहा कि टिकट देने का काम पार्टी का है। खराब परफामेंस वालों को देना है की नहीं देना है ये पार्टी को तय करना है। वो तो चाहते है की सभी 71 विधायकों को टिकट मिले और वो जीतकर आए। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा की हम गए थे तो योगिजी ने एयरपोर्ट पर रोक लिया था लेकिन हम हम कौशल्या माता के मायके वाले है, हम ऐसा नहीं करेंगे जैसे योगी जी ने किया था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 26, 202628 जून को सजेगा प्रदेश स्तरीय ‘सराफा महासम्मेलन’ का भव्य मंच, सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरे साल में बनेगी नई मिसाल
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
बिलासपुरJune 25, 2026NEET पेपर लीक : कांग्रेस ने किया बड़ा आंदोलन करने का ऐलान, जयवर्धन ने कहा कि शिक्षा मंत्री और NTA अध्यक्ष को हटाए प्रधानमंत्री
बिलासपुरJune 24, 2026भारतीय इतिहास का काला अध्याय है 25 जून, 1327 पत्रकारों को जेल भेजा गया था, विदेशी पत्रकारों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था – पांडेय
