भेंट मुलाकात- ठहाके भी लगते रहे सवाल – जवाब भी होता रहा, किसान ने कहा कर्जा माफी हुआ तो 15 बकरी खरीदा अब 40 है, एक महिला के सवाल पर मुख्यमंत्री हुए गंभीर…

बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात के माध्यम से आम जनता से सीधा संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों से चर्चा करते हुए न केवल खुद मजे लिए बल्कि ग्रामीणों को भी अपनी बात रखने का पूरा अवसर दिया। संवाद के दौरान कई बार ऐसे मौके आए जब मुख्यमंत्री के अलावा अधिकारी, कर्मचारी के अलावा उपस्थित जन समूह अपने आपको ठहाका लगाने से नहीं रोक सके। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी के लिए रोजगार की व्यवस्था और आय में बढ़ोतरी की योजनाएं चल रही हैं। किसान, मजदूर, महिला सभी के रोजगार और आय में वृद्धि होनी चाहिए। अब गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने के लिए भी सरकार प्रोत्साहित कर रही है। नौजवानों को रोजगार देने और आय बढ़ाने के लिए सरकार ने रुरल इंडस्ट्रियल पार्क की शुरुआत की है। धार्मिक व सांस्कृतिक क्षेत्र के उन्नयन के लिए सरकार प्रयास कर रही है।
किसान बिसाहू राम कश्यप ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके उपर 70 हजार रुपए का कर्ज था, अब पूरा कर्ज माफ हो गया है। उन्हें राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत 3 किश्त भी मिल चुकी है। ग्राम बीजा के संतोष कुमार साहू ने बताया कि उनकी 5 एकड़ खेती है और 02 लाख का कर्जा माफ हुआ। इस पैसे से 15 बकरी ली है, जो बढ़कर अब 40 हो गई है। कुछ बकरियों को वे बेच भी चुके है। एक बकरी को 5000 रुपये में बेचा। उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन 10 से 15 किलो गोबर भी बेचते हैं। अब किसानी से हुई आय से ट्रैक्टर लेंगे। मुख्यमंत्री से बात करते हुए तखतपुर के घनश्याम ने बताया कि उन्हें विशेष सहायता योजना से 20 लाख रुपए का लाभ वित्तीय वर्ष में प्राप्त हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा- मुझे लंग्स की बीमारी थी और मैं योजना से लाभाविंत होकर आज स्वस्थ हूं।
जिला-बिलासपुर, तखतपुर विधानसभा, ग्राम बेलपान
सरिता जायसवाल ने बताया की राशन कार्ड बना है, राशन मिल रहा है, पर मिट्टी तेल और गैस सिलेंडर बहुत महंगा है।
सरिता के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गैस सिलेंडर का दाम केंद्र सरकार ने बढ़ाया है। हमारी सरकार ने किसानों, मजदूरों और गौपालकों सभी के लिए योजना बनाई है।
हमारी सरकार में सभी परिवारों को 35 किलो अनाज मिल रहा है। गरीब भूमिहीन मजदूरों को भी 7 हजार रुपए प्रति महीना दिया जा रहा है।
ग्राम बीजा के संतोष कुमार साहू ने बताया कि उनकी 5 एकड़ खेती है और 02 लाख का कर्जा माफ हुआ। इस पैसे से 15 बकरी ली है, अब 40 बकरियां हो गई है। एक बकरी को 5000 रुपये में बेचा। उन्होंने बताया कि मैं प्रतिदिन 10 से 15 किलो गोबर भी बेचते हूं।किसानी से हुई आय से ट्रैक्टर लूंगा।
पपुलर दास मानिकपुरी ने शिकायत की कि पटवारी पैसा मांगते हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल कलेक्टर को जांच के एवं शिकायत सही पाए जाने पर पूर्व एवं वर्तमान के दोनों पटवरियो के ख़िलाफ़ कड़ी करवाई करने के निर्देश दिए।
तखतपुर के घनश्याम ने बताया कि उन्हें विशेष सहायता योजना से 20 लाख रुपए का लाभ वित्तीय वर्ष में प्राप्त हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा- मुझे लंग्स की बीमारी थी और मैं योजना से लाभाविंत होकर आज स्वस्थ हूं।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *