रमन सिंह के समय सबसे ज्यादा धर्मांतरण हुए और चर्च बने, SIT की जांच पर स्टे है, रमन सिंह 10 बार रासुका किसके लिए लगाए थे ?

बिलासपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है भाजपा नेताओ को झूठ बोलने में महारत हासिल है, लेकिन अभी वो प्राइमरी क्लास में है और PHD नहीं हुए है। यही कारण है इनका झूठ पकड़ा जा रहा है और लोगों को भी विश्वास नहीं हो रहा है। इनकी मातृ संस्था में ही अफवाह फैलाने कीट्रेनिंग दी जाती है। लेकिन इनका सही तरीके से ट्रेनिंग नहीं हुआ है। आरक्षण पर भाजपा नेताओं के मुंह में दही जम गया है और रासुका पर झूठी बयानबाजी कर रहे हैं अफवाह फैला रहे है। उन्होंने कहा कि गुजरात मॉडल में गरीब और गरीब होता जा रहा है और चंद मुट्ठीभर लोग अरबपति बन रहे है लेकिन छत्तीसगढ़ मॉडल में हम गरीब, किसान, मजदूर को पैसा दे रहे, यही पैसा बाजार में आ रहा है। यही कारण है की छत्तीसगढ़ में मंदी का कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया की रमन सिंह के कार्यकाल में सबसे ज्यादा धर्मांतरण हुए और चर्च बने।
खपरी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आरक्षण को लेकर भाजपा के छोटे से लेकर बड़े नेता तक कोई बयान नहीं दे रहे हैं। यहां तक आरक्षण बिल में राज्यपाल को हस्ताक्षर करने के लिए अपील तक नहीं कर रहे है और बात कर रहे हैं राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) का। रासुका राज्य सरकार का बनाया कानून नहीं है। राज्य सरकार को राष्ट्रीय कानून बनाने का अधिकार ही नहीं है और लोकसभा में पारित कानून पर बयानबाजी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री रहते रमन सिंह ने 10 बार रासुका लागू किया, तब उन्हें तकलीफ नहीं हुई। क्या रमन सिंह ये बताएंगे कि उनकी सरकार थी तो 10 बार रासुका किसके लिए लगाई गई थी। इस कानून को हर तीन महीने में रिनुअल होना है, जिसमें उन्हें दिक्कत हो रही है। दरअसल धर्मांतरण के मामले झूठी अफवाह फैलाकर जो माहौल खराब किया जा रहा है उसमे भाजपा के नेताओं को फंसने का डर है। यही कारण है ये हाय तौबा मचा रहे है।
धान खरीदी पर भी झूठ बोल रही भाजपा
उन्होंने कहा कि भाजपा नेता कह रहे हैं कि धान खरीदी के लिए केंद्र सरकार पैसा देती है। उन्हें आंकड़ा भी मालूम है और 90% पैसा देने की बात कहती है। भाजपाई बताए कि केंद्र सरकार ने कब-कब कितना पैसा दिया है। जब केंद्र सरकार धान खरीदी के लिए पैसा देती है, तो भाजपा की सरकार रहते प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कितने पर बार धन्यवाद दिए हैं कि आपने पैसा दिया है तो हमने धान खरीदी की है। दरअसल, भाजपाईयों लगातार झूठ बोल रहे हैं, जिस पर लोगों को भरोसा भी नहीं हो रहा है। रासुका, धर्मांतरण सहित सभी मामलों में भाजपाई केवल झूठी बयानबाजी कर रहे हैं।
सीएम भूपेश बघेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण रमन सिंह के कार्यकाल में हुआ है और सबसे ज्यादा चर्च भी बना है। उन्होंने कहा कि भाजपाईयों के लिए बहत सारे मुहावरे है, जैसे मुंह में राम बगल में छुरी, रंगा सियार, पेट में छुरा घोंपना, मुंह में दही जम जाना। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल अफवाह फैला रही है और झूठ बोल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को अफवाह फैलाने और झूठ बोलने के बजाए सही तरीके से काम करे, तो जनता इन पर विश्वास करेगी, अगर झूठ फैलाएगी तो जनता बार-बार धोखा नहीं खाएगी। प्रदेश की जनता पहले ही बहुत धोखा खा चुकी है।
गुजराज मॉडल को भोग रही देश की जनता
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि देश में दो मॉडल की चर्चा हो रही है। पहली गुजरात मॉडल है, जिसे हम सबने देखा है और भोगा है। साथ ही मंदी भी देखा है। पिछले 8-9 साल से गुजरात मॉडल के नाम से भाजपा ने 2014 और 2019 के चुनाव में जीत दर्ज की। लेकिन, गुजरात मॉडल में अमीरों के लिए था। चंद मुट्ठीभर लोग अरबपति, खरबपति बन रहे है, रही बात छत्तीसगढ़ मॉडल की तो छत्तीसगढ़ मॉडल में मंदी नहीं है। बल्कि, यह गांव के गरीब, किसान, मजदूरों की आय का साधन जुटाने का प्रयास करना छत्तीसगढ़ मॉडल है।
जब मुख्यमंत्री से SIT की रिपोर्ट के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा की कहा नान घोटाले की जांच करने के लिए SIT का गठन किया गया था। लेकिन जांच को रोकने के लिए भाजपा के नेता हाईकोर्ट चले गए। अब वहां से स्टे लगा हुआ है। कैसे ही स्टे हटेगा फिर से जांच शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा नान घोटाला पहला ऐसा मामला है जिसमे नेता प्रतिपक्ष कहते है की जांच नहीं होना चाहिए।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *