बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खपरी में अधिकारियों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर और एसपी की उपस्थिति में दो टूक शब्दों में कहा जमीन – जायदाद को लेकर कोई अपराध हो रहा है तो पुलिस के अलावा राजस्व विभाग के अधिकारी भी जिम्मेदार होंगे।
दरअसल समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा की अपराध बढ़ रहा है, चाकूबाजी हो रही है, ऐसा क्यों हो रहा है ? मुख्यमंत्री के सवाल दागते ही SSP पारुल माथुर आंकड़ों के माध्यम से पुलिस के द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी दी। साथ ही अपराध बढ़ने के पीछे जमीन के लेनदेन को महत्वपूर्ण वजह बताई, उन्होंने बताया जमीन पर कब्जे को लेकर ज्यादा अपराध हो रहे है। वर्चस्व को लेकर लोग अपराध कर रहे है। SSP ने ये बोलकर राजस्व विभाग को कटघरे खड़ा कर दिया। मुख्यमंत्री को समझते देर नहीं लगी उन्होंने कलेक्टर की ओर देखते हुए दो टूक शब्दों में कहा की जमीन जायदाद को लेकर अपराध बढ़ रहे है तो इसके लिए राजस्व अधिकारी भी जिम्मेदार होंगे। यदि राजस्व के अधिकारी अपना काम जिम्मेदारी से करेंगे तो ऐसे अपराध रुक जाएंगे।
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि पोड़ी कला, विंध्यसार और खम्हरिया के स्कूलों में शिक्षक नहीं आ रहे है। जिला शिक्षा अधिकारी को औचक निरीक्षण कर समस्या दूर करने एवं अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा की शिकायत रायपुर तक पहुंच रही है लेकिन आपको इसकी खबर तक नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत सचिवों से जुड़ी शिकायत सुनीता यादव, हरप्रसाद भास्कर ने की है, कलेक्टर को जाँच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पटवारियों के ख़िलाफ़ रिश्वत की शिकायत आ रही है, एसडीएम जाँच कर कार्रवाई करें। ऐसा नहीं होने पर एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री SDM को साफ शब्दों में चेतावनी दी कि ऐसे पटवारियों के खिलाफ कार्रवाई करो नही तो मैं तुम्हारे खिलाफ कार्रवाई करूंगा। पटवारी मुख्यालय में नहीं बैठते, अधिकारी जांच करें और पटवारी मुख्यालय में बैठना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से खराब सड़कों के मरम्मत के स्थिति की जानकारी ली और कहा कि खराब सड़कों की मरम्मत तत्काल करें।
तखतपुर में खारे पानी की समस्या की जानकारी लेटव हुए उन्होंने कहा कि गांव में पानी की टंकी बनी है, लेकिन उसका उपयोग नहीं हो रहा है। पीएचई के अधिकारी को पानी की सप्लाई जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश।
मुख्यमंत्री ने तखतपुर में खारे पानी की समस्या से निपटने के लिए खुड़िया जलाशय से पानी की सप्लाई की घोषणा की है, उन्होंने इसकी कार्ययोजना जल्द बनाने को कहा।
नल जल योजना के बारे में अधिकारी ने बताया कि 464 योजनाओं के लिए वर्क आर्डर जारी कर दिया गया। नल जल योजना के अंतर्गत प्रतिदिन लगभग 200 नल कनेक्शन लिया जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
बिलासपुरJune 25, 2026NEET पेपर लीक : कांग्रेस ने किया बड़ा आंदोलन करने का ऐलान, जयवर्धन ने कहा कि शिक्षा मंत्री और NTA अध्यक्ष को हटाए प्रधानमंत्री
बिलासपुरJune 24, 2026भारतीय इतिहास का काला अध्याय है 25 जून, 1327 पत्रकारों को जेल भेजा गया था, विदेशी पत्रकारों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था – पांडेय
बिलासपुरJune 24, 2026अल नीनो के कारण कम वर्षा की आशंका, कृषि विभाग ने किसानों को दिए गंभीर सुझाव
