रायपुर। राजधानी की महिला थाने में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के पुत्र पर रेप का जुर्म दर्ज किया गया है। यह जुर्म एक आदिवासी युवती की शिकायत पर दर्ज किया गया है। युवती ने उस पर बलात्कार करने, धोखे से गर्भपात कराने के अलावा मारपीट करने और धमकी देने की शिकायत की थी। महिला थाने ने शून्य में जुर्म दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए जांजगीर पुलिस को मामला भेज दिया है।
प्रदेश की राजधानी रायपुर से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां के महिला थाने में एक आदिवासी युवती की शिकायत पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के पुत्र पलाश चंदेल पर बलात्कार का जुर्म दर्ज किया गया है। युवती ने पलाश पर दैहिक शोषण करने के बाद गर्भवती होने पर गर्भपात भी करवाने का आरोप लगाई है। बताया जा रहा है की शिकायत करने वाली महिला नौकरी करती है। वर्ष 2018 में फेसबुक के माध्यम से युवती, पलाश चंदेल के संपर्क में आई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी पलाश चंदेल ने उसे शादी का प्रस्ताव दिया था और शादी करने के नाम पर लंबे समय से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। आरोपी को यह भली भांति ज्ञात था कि पीड़िता आदिवासी वर्ग से है। युवती के अनुसार आरोपी द्वारा लगातार किये जा रहे शारीरिक शोषण से 2021 में वह गर्भवती हो गई थी किंतु पलाश चंदेल ने धोखे से उसे गर्भपात की गोली खिला दी जिससे उसका गर्भपात हो गया था। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसके साथ मारपीट भी करता था। पलाश चंदेल युवती को अपने पिता नारायण चंदेल के रूतबे का डर दिखाकर धमकाया करता था कि वह उसे नौकरी से निकलवा देगा। आरोपी के ऐसे डराने धमकाने और अपने यौन शोषण से त्रस्त होकर पीड़िता ने राजधानी रायपुर आकर अनुसूचित जनजाति आयोग, राज्य महिला आयोग, महिला थाना रायपुर व अन्य के नाम पर शिकायत की है। महिला थाना रायपुर में युवती की शिकायत पर आरोपी के विरूद्ध भादवि 376, 376(2) (छ), 313 व 3(2) (ट क)एसटी/एससी एक्ट के तहत जीरो पर कायमी की गई है। इसके बाद प्रकरण को अग्रिम कार्यवाही और जांच के लिए रायपुर पुलिस ने संबंधित जिले जांजगीर चांपा की पुलिस को भेज दिया है। पीड़िता ने आरोपी पलाश चंदेल से अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा की भी मांग की है।
Author Profile

Latest entries
शिवरीनारायणJune 22, 2026प्राथमिक शाला इंदिरा आवास धमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर किया गया स्वागत
बिलासपुरJune 22, 2026पाटलिपुत्र संस्कृत विकास मंच की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, केंद्रीय मंत्री ने नए अध्यक्ष प्रवीण झा को दी बधाई
बिलासपुरJune 22, 2026कोयला चोरी के आरोप में आकाश सिंघल समेत 3 गिरफ्तार, डिपो से तीन ट्रेलर, एक रोलर और 30 टन चोरी का कोयला जप्त
बिलासपुरJune 22, 2026तड़के गुंडों और असामाजिक तत्वों के घर पुलिस का धावा : 85 को लिया हिरासत मे, 25 को भेजा गया जेल
