BU के राष्ट्रीय कराटे प्रतोगिता में जमकर मारपीट, तोड़फोड़, गाली गलौच, लड़कियों के कमरे में घुसे पंजाब के खिलाड़ी

बिलासपुर। बहतराई स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में मंगलवार रात को जमकर मारपीट, तोड़फोड़, गाली गलौच किया गया। पंजाब के खिलाड़ियों ने न केवल मारपीट की महिला खिलाडियों के कमरे में घुसकर छेड़खानी की और हाथ पकड़ा। मारपीट और तोड़फोड़ की इस घटना में खिलाड़ियों के साथ उनका कोच भी शामिल था। तोड़फोड़ की घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने वालिंटियर की शिकायत पर पंजाब यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। एक शिकायत में पंजाब के साथ ही दिल्ली व हरियाणा के छात्रों की भी शिकायत की गई है।
बिलासपुर के बहतराई खेल स्टेडियम में बिलासपुर यूनिवर्सिटी की मेजबानी में राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यहां देशभर से यूनिवर्सिटी के कराटे खिलाड़ी आये हुए है। मंगलवार की शाम इंडोर स्टेडियम में प्रतियोगिता चल रही थी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक रजनीश सिंह थे। इसी बीच स्टेडियम में फिजियो रूम के पास पंजाब के खिलाड़ी अंदर घुसने लगे। जिन्हें वालिंटियर्स ने उनका मैच नहीं होने के कारण अंदर जाने से रोक दिया। अंदर जाने से रोकने पर बौखलाए पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र हंगामा करने लगे। वालिंटियर हर्षवर्धन के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट कर दी, स्टेडियम की खिड़की में लगे कांच को भी तोड़ फोड़ दिया। माहौल बिगड़ता देखकर किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। वहां पहुंची पुलिस ने किसी तरह वहां से खिलाड़ियों को हॉस्टल भेजा। लेकिन हॉस्टल पहुंचते ही वहां भी पंजाब के खिलाड़ियों ने तोड़ फोड़ की। खाने के लिए लगे स्टॉल को पलट दिया, यही नहीं उठाकर पटकने भी लगे। हॉस्टल के कर्मचारियो से भी मारपीट की गई।
सूचना पर पहुँची सरकंडा पुलिस ने विवाद को शांत करवाया और पंजाब के तीन खिलाड़ियों को हिरासत में ले लिया। पीछे पीछे पीड़ित लोग भी पहुँच गए। यहां देवरीखुर्द निवासी अरुण दास पिता नरोत्तम दास ने शिकायत करते हुए बताया कि वे खाने का स्टॉल लगाते हैं। उनके स्टॉल में पंजाब के खिलाड़ियों ने तोड़फोड़ करते हुए उन पर औऱ उनके कर्मचारियो पर जानलेवा हमला किया है। कवर्धा निवासी राज वर्मा पिता नीलकमल वर्मा ने बताया कि मैं यहां पढ़ने आया हु और प्रतियोगिता में वालिंटियर का काम कर रहा था। पंजाब के छात्रों ने फिजियो रूम के पास आकर घुसने की कोशिश की। अंदर जाने से रोकने पर हरियाणा, पंजाब व दिल्ली के छात्रों ने मारपीट व तोड़फोड़ की। मारपीट करने वालो में प्रणय शर्मा, मनीष दलाल और कोच अनिल सिरान समेत कई लोग शामिल थे। इसी तरह की शिकायत हर्ष वर्धन श्रीवास व राकेश गुप्ता ने भी की है।
वॉलिंटियर्स व गॉर्ड की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने अनिल सिंह, मोनिश मोकवाना और अमित यादव पर एफआईआर दर्ज कर लिया है। साथ ही उन्हें गिरफ्तार करते हुए मुचलके पर रिहा कर दिया।
00 सरकंडा पुलिस की भूमिका संदिग्ध
शिकायतकर्ताओं के अनुसार वीडियो में मारपीट करने वाला एक युवक प्रणय शर्मा भी नजर आ रहा है। उसके खिलाफ भी शिकायत की गई थी। लेकिन सरकंडा पुलिस ने उसे आरोपी नही बनाया। अधिकारियो से शिकायत के बाद उसे आरोपी बनाया गया। मामले में अटल यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने भी सरकंडा थाना में शिकायत दी है। छात्रा के अनुसार हम लोग महिला कक्ष में रुके थे। उसी दौरान शाम साढ़े सात बजे लड़को का ग्रुप आकर उनके कमरे में घुसने लगे। विरोध करने पर छात्रा व उसकी सहेली का हाथ पकड़ कर धक्का दिया और गिरा दिया। उनके साथ बतमीजी किया गया। कमरे की खिड़की का शीशा तोड़ दिया, जिससे हम काफी डर गई थी।
00 मेजबानी का विवाद तो नहीं
बताया जा रहा है कि यह प्रतियोगिता पहले दिल्ली में आयोजित होती थी। जिसकी मेजबानी अब छतीसगढ़ को मिल गई है। हुड़दंग करने वालों में एक छात्र दिल्ली का है। उसके पिता वहां बड़े व्यापारी है और कराटे से भी जुड़े हुए हैं। अब प्रतियोगिता की मेजबानी दिल्ली से छीन कर छतीसगढ़ के हिस्से आ गई है। जिसका खींझ उतारने के लिए दिल्ली के छात्र ने हरियाणा, पंजाब व दिल्ली के छात्रों को उकसा कर बवाल मचाया गया था।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *