बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के काफिले में चल रही पेलेटिंग गाड़ी अनियंत्री होकर पलट गई है। इस घटना में एक प्रधान आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि तो आरक्षक घायल हो गए है। इनमे से एक की हालत गंभीर है। घटना गुरुवार रात में करीब एक बजे की है।
20 जनवरी को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक अंबिकापुर में आयोजित की गई है। तमाम बड़े नेता सरगुजा पहुंचे हैं। प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव भी बिलासपुर से अम्बिकापुर के लिये देर रात रवाना हुये थे। लेकिन उदयपुर की नर्सरी के पास रात के एक बजे के आसपास वाहन अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। वाहन में ड्राइवर सहित कुल चार पुलिस वाले सवार थे। इस दुर्घटना में प्रधान आरक्षक रविशंकर प्रसाद (55) की मौत हो गई है, जबकि रामदेव (44) को कंधे में चोट लगी है। प्रदीप (29) को हाथ पैर,कमर में चोट है। अनिल पैकरा (32) को सीना, गला और कमर में चोट आई है।
यह घटना गुरुवार रात में एक बजे हुई है। मौके पर प्रशासन और स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव मौके पर ही रुके रहे। इधर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एसडीओ अखिलेश कौशिक, थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र नाथ दुबे भी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच गए थे, देर रात घायलों को अंबिकापुर भेजा गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
