बिलासपुर। जेपी वर्मा कॉलेज (पुराना SBR) के खेल मैदान को बचाने के लिए छात्र सड़क पर उतर आए है। आज कॉलेज से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और घेराव कर दिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने उग्र प्रदर्शन किए और जमीन के दलालों को जूते मारो सालों को..जैसे नारे लगाते रहे।
शहर के सबसे पुराने जमुना प्रसाद वर्मा कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के खेल मैदान को बचाने के लिए बड़ी संख्या में रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट पहुचे और जमकर प्रदर्शन किया और खेल मैदान को बचाने के लिए ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने पहुंचे छात्रों ने बताया कि कॉलेज के मैदान को बेचने की तैयारी की जा रही है। जबकि पूरा मामला न्यायालय में लगा हुआ है। अगर महा विद्यालय के खेल मैदान की बिक्री कर दी जाएगी तो 4800 विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में चला जाएगा। छात्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय के पास एक ही खेल मैदान है और उसके बिक जाने के बाद पढ़ने वाले छात्रों के पास खेल के प्रैक्टिस और अन्य गतिविधियों के लिए मैदान ही नहीं बचेगा। ऐसे में प्रशासन को छात्रों के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए खेल मैदान को महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बचाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो छात्रों द्वारा आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा और महाविद्यालय के सभी छात्र खेल मैदान को लेकर सड़क पर उतरेंगे। छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल बुला लिए गए थे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने छात्र छात्राओं को समझाइश दी तब कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर लौट गए लेकिन मैदान नही बचाने की स्थिति में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
गौरतलब है की कॉलेज के सामने ही कालेज से लगी हुई बिलासपुर- रायपुर नेशनल हाइवे पर 2.38 एकड़ जमीन है। जो कॉलेज के खेल मैदान के रूप में काम आता है। इस जमीन को शिव भगवान रामेश्वर लाल चैरिटीबल ट्रस्ट ने कॉलेज को 70 साल पहले दान में खेल मैदान के लिए दी थी। ट्रस्ट ने खसरा नंबर 107/3 रकबा 0.40 हेक्टेयर व खसरा नंबर 108/3 रकबा 0.9222 हैक्टेयर जमीन को खेल मैदान के लिए उपयोग के लिए दिया था। अब कुछ लोग एक फर्जी ट्रस्ट बनाकर जमीन को बेचने पर उतारू है। जिसके लिए फर्जी ट्रस्ट ने 2019 में एसडीएम के यहां आवेदन दिया। मामले में कालेज का खेल मैदान होने के चलते जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। कॉलेज के छात्रों के अलावा शहर के कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जिसके बाद उक्त खेल मैदान को बेचने की अनुमति एसडीएम ने नही दी।
कॉलेज के मैदान को बेचने की अनुमति देने के लिए ट्रस्ट के ट्रस्टी कमल बजाज, चिराग बजाज, अनन्या बजाज ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कॉलेज के खेल जमीन को बेचने की अनुमति देने की मांग की। जिस पर हाईकोर्ट में जस्टिस अरविंद चंदेल की सिंगल बैंच में सुनवाई हुई। जिसमे अदालत ने शासन से सरकार का पक्ष मांगा था पर शासन ने अपना पक्ष नही रखा।सुनवाई के पश्चात अदालत ने जमीन को नीलाम के माध्यम से बेचने की अनुमति प्रदान कर दी है। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर निविदा आमंत्रित किया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 12, 2026सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के सोना नहीं खरीदने की अपील का किया समर्थन, कहा – अर्थव्यवस्था होगी मजबूत
बिलासपुरMay 10, 2026वाहनों से अवैध वसूली करने वाला युवक गिरफ्तार, पैसा नहीं देने पर करता था तोड़फोड़
बिलासपुरMay 9, 2026टिकट चेकिंग अभियान में बना रिकार्ड, एक दिन में 14 लाख 53 हजार 645 रूपये वसूले गये जुर्माना, गंदगी फैलाने वालों पर भी हुई कार्रवाई
बिलासपुरMay 9, 2026डिजिटल अरेस्ट के नाम पर महिला से 1 करोड़ की ठगी, दो आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, 50 लाख और मांगे तब बेटे को बताई
