राजनांदगांव। नाबालिक से रेप करने के आरोप में न्यायालय ने एक ASI को उम्रकैद की सजा दी है। इस घटना में परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
मिली जानकारी के मुताबिक मामला डोंगरगढ़ के छुईखदान थाना क्षेत्र का है। 14 अगस्त 2021 को एक महिला ने अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी।
पीड़ित महिला की शिकायत के अनुसार वह आरोपी ASI नरेंद्र गहिने के घर खाना बनाने का काम करती थी। 15 साल की नाबालिग बेटी भी कई बार उनके साथ एएसआई के घर आया जाया करती थी। कई बार नाबालिग पीड़िता अपनी मां के नहीं आने पर अकेले ही एएसआई के घर आकर खाना बनाती थी। इसी अकेलेपन का फायदा उठाकर एएसआई ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिन पहले पीड़िता की मां ने नाबालिग बेटी को लेकर एएसआई को कमरे में जाते देखा। जब वो वहां पहुंची तो बेटी के शरीर पर जलने के निशान मिले। जिसको लेकर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और इसकी जांच की। नाबालिग के पैर पर जलने के निशान मिले, जिसके बाद आरोपी ASI को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में जिला कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए आरोपी को उम्र कैद की सजा सुनाई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
बिलासपुरAugust 9, 2026कमल सोनी ने दिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा, क्या कहा… पढ़े खबर…
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
