बिलासपुर। आज हम 74वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं, जो हमारे लिए खुशी का दिन है। हमारे पूर्वजों ने एक साथ अंग्रेजों से लोहा लेकर हमें आजादी दिलाई है, लेकिन आज देश वैमनस्यता की ओर जा रहा है। हिंदू-मुस्लिम वाद हावी हो रहा है, जो चिंता का विषय है। हमें एक बार फिर एक होने की जरूरत है, तभी हमारा देश विश्व शक्ति बनेगा।
ये बातें मेयर रामशरण यादव ने गुरुवार को विकास भवन स्थित दृष्टि सभागार में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से कहीं। उन्होंने कहा कि नगर पालिक निगम पब्लिक को सेवा देने का ही काम करता है। इसमें सभी अधिकारी-कर्मचारियों की सहभागिता होती है। तीन साल के अंदर हमारे 1०० अधिकारी-कर्मचारी रिटायर हो गए हैं, जबकि पहले से हमारे निगम का दायरा बढ़ गया है। जो गांव निगम में शामिल हुए हैं, वहां कुछ ज्यादा ही समस्या है। फंड का अभाव है, फिर भी हम लगातार गांवों को शहर बनाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि 1०० साथियों के रिटायर होने के बाद बचे हुए अधिकारी-कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ गया है। फिर भी वे बिना हिम्मत हारे ज्यादा काम करते हुए पब्लिक को राहत पहुंचा रहे हैं। ऐसे अधिकारी-कर्मचारी बधाई और पुरस्कार के पात्र हैं। सभापति श्ोख नजीरुद्दीन ने कहा कि आजादी को बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है। इसके लिए हमें संविधान में दिए गए नियम का अक्षरश: पालन करना होगा। ये हमारे लिए खुशी की बात है कि हमारे निगम के सारे अधिकारी-कर्मचारी इन नियमों का अक्षरश: पालन कर रहे हैं। आयुक्त कुणाल दुदावत ने गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 19 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, भरत कश्यप, पार्षद सीमा घृतेश, अपर आयुक्त राकेश जायसवाल, उपायुक्त सती यादव आदि मौजूद रहे।
00 इन कर्मचारियों को किया गया पुरस्कृत
मोपका गोठान में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उप अभियंता शालिनी कश्यप, कर्तव्यों एवं दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी जयप्रकाश यादव, सहायक ग्रेड 2 राजू महाकुड़, सहायक ग्रेड 3 अरुण जायसवाल, दउवा सोनी, प्रभारी सफाई सुपरवाइजर विनय बेरिया, भृत्य रामदेव कश्यप, प्लेसमेंट कर्मी जितेंद्र सोनवानी, लालूराम यादव, अनुकंपा प्लेसमेंट निलेश श्रीवास, मो. यूनुस खान, कंप्यूटर ऑपरेटर प्लेसमेंट रामअवतार यादव, लक्ष्मी नारायण बरई, एएनएम नर्स अनिता चंद्रा, फार्मासिस्ट एमएमयू चित्रकांत गहवई, डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन के लिए देल्ही एमएसडब्ल्यू साल्युशन लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर भास्कर दुबे, वाहन चालक प्लेसमेंट श्रीराम कोसले व क्वांटिफाइबल डाटा कार्य के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर गोपी आचार्य।
00 मेयर व सभापति ने चार स्थानों पर फहराया तिरंगा
मेयर रामशरण यादव व सभापति श्ोख नजीरुद्दीन ने गणतंत्र दिवस पर चार स्थानों पर झंडारोहण किया। वे सुबह 7 बजे सबसे पहले टाउन हाल पहुंचे। वहां ध्वजारोहण करने के बाद पंप हाउस में तिरंगा फहराया। फिर उन्होंने विकास भवन और नगर निगम के औषधालय कार्यालय में तिरंगा फहराया। इस दौरान राष्ट्रगान हुआ और सभी ने संविधान की रक्षा करने की शपथ भी ली। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, भरत कश्यप, आयुक्त कुणाल दुदावत, पार्षद सीमा घृतेश के अलावा निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 26, 2026स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई ताकत, NTPC के CSR मद से सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में लगा 7.19 करोड़ रुपए का उपकरण, केंद्रीय मंत्री ने किया लोकार्पण
बिलासपुरApril 26, 2026ऐतिहसिक नगरी मल्हार में मिला 2000 साल पुराना ताम्रपत्र, ज्ञान भारतम अभियान के तहत मिल रही है कई ऐतिहासिक पांडुलिपि और धरोहरें
दुर्गApril 25, 2026STF कांस्टेबल की पत्नी और बेटे की हत्या, बेटी घायल, आरोपी महिला गिरफ्तार, अवैध संबंध बना हत्या का कारण
बिलासपुरApril 25, 2026व्यापार विहार में पानी निकासी की समस्या, रेलवे, FCI और निगम अधिकारियों की बनेगी कमेटी
