गरियाबंद। नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने गरियाबंद CMO को सस्पेंड कर दिया है। मंत्री के आदेश देते ही CMO रोने लगा, आंख से आशु की धार निकलने लगी। हालाकि कलेक्टर मंत्री को बताते रहे की अधिकारी अच्छा है और काम भी अच्छा है। लेकिन मंत्री नहीं माने।
छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन मंत्री झंडा फहराने गरियाबंद पहुंचे थे। इस दौरान मंत्री विश्राम गृह में विभागीय समीक्षा बैठक ले रहे थे, तभी पेंशनर मंत्री डहरिया के पास पेंशनर भवन से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंच गए। दो माह पहले भी इसी मांग को लेकर पेंशनर जब मंत्री के पास पहुंचे थे तो पालिका के सीएमओ टॉमशन रात्रे को मंत्री ने भवन मंजूरी के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने कहा था। लेकिन इस आदेश का पालन नहीं हुआ। मंत्री ने सीएमओ को तलब कर इसकी जानकारी भी ली। जब CMO ने बताया कि अभी प्रस्ताव नहीं बना है तो वो भड़क गए। गुस्से से तमतमाए मंत्री ने तत्काल CMO टामसन रात्रे को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया।
जब मंत्री भड़के तो कलेक्टर प्रभात मलिक उन्हे शांत कराते दिखे। कलेक्टर मंत्री को बताते रहे की वो अच्छा अधिकारी है, बेहतर काम कर रहे है। लेकिन नाराज मंत्री ने उनकी एक न सुनी और सस्पेंड करने का आदेश दे ही दिया। मंत्री के आदेश के बाद टामसन रात्रे रोने लगे और उनकी आंख से आंसू निकल आए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
