बिलासपुर। ज़िला कांग्रेस कमेटी (शहर/ग्रामीण) ने 26 जनवरी को 74 वी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कांग्रेस भवन में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने और जय स्तम्भ चौक में जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने झंडारोहण किया। अध्यक्ष द्वय ने प्रदेश अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम के सन्देश का वाचन किया। जिसमे छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार की उपलब्धियों, आज़ादी की लड़ाई में स्वतन्त्रता सेनानियों की शौर्य गाथा को बताया गया। इसके अलावा वर्तमान केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और भाजपा ने सत्ता के लिए साम्प्रदायिक नफरत बो रही है और ऐसे नफरती कृत्यों से देश को उबारने के लिए , जनता में विश्वास और सौहाद्र स्थापित करने के लिए राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से जनता को एकता की सूत्र में बांधने का काम किया है।पदयात्रा में जनता ने, युवाओ ने,और समाज के अलग अलग क्षेत्रो में विशिष्टता रखने वालों ने शामिल होकर देश की एकता,अखण्डता को भंग करने के प्रयास करने वालो को नकारा है और देश मे एक नया विश्वास पैदा हुआ है।
झंडारोहण के बाद जय स्तम्भ चौक से “हाथ से हाथ जोड़ो” यात्रा को विस्तार देते हुए गांधी चौक तक पदयात्रा की गई। पदयात्रा में कांग्रेसजन बड़े जोश के साथ “नफरत छोड़ो भारत जोड़ो” के नारे के साथ गांधी चौक पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ पदयात्रा समाप्त हुई।
कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी, विधायक शैलेष पांडेय, महापौर राम शरण यादव, इंग्रिड मैकलाऊड, प्रमोद नायक, रविन्द्र सिंह, चन्द्र प्रकाश बाजपाई, शेख नजीरुद्दीन, नरेंद्र बोलर, राजेश पांडेय, महेश दुबे, ऋषि पांडेय, अनिल सिंह चौहान, समीर अहमद, देवेंद्र सिंह, धर्मेश शर्मा, अब्दुल कुरैशी, गंगाराम लास्कर, जावेद मेमन, अरविंद शुक्ला, विनोद साहू, मोती ठारवानी, ज़फ़र अली, हरीश तिवारी, शाजी मैथयू, एसएल रात्रे, विनोद शर्मा, त्रिभुवन कश्यप, शहज़ादी कुरैशी, सीताराम जायसवाल, भरत कश्यप, रमा शंकर बघेल, शैलेन्द्र जायसवाल, काशी रात्रे, दीपांशु श्रीवास्तव, सुबोध केसरी, अज़रा खान, आशा पांडेय, सीमा घृटेश, चित्रलेखा कंस्कार, सावित्री सोनी, अन्नपुर्णा ध्रुव, अफ़रोज़ खान, सुभाष ठाकुर, राजेश ताम्रकार, राजेन्द्र वर्मा, दिनेश सूर्यवंशी, अनिल पांडेय, भजन गांधी,मोती कुर्रे, शोभाराम कौशिक, गजेंद्र श्रीवास्तव, मनोज शर्मा, मोह हफ़ीज़, भरत जुर्यनी, सन्तोष गुप्ता, राकेश केसरी, अयूब मोहम्मद, हरमेंद्र शुक्ला, हेरि डेनिएल, अनिता लवहतरे, प्रतिमा सहारे, रीता मजूमदार, अजय काले, सुदेश नन्दिनी, मार्गेट बेंजामिन, शिवा निर्मलकर, संध्या सूर्यवंशी, मनीराम साहू आदि उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 24, 2026मोमबत्ती जलाकर के खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा, 11 हजार रुपए जप्त
रायपुरOctober 23, 2026प्रदेश की 170 बसों की परमिट रद्द, ब्लैक लिस्ट भी किया गया, बसों को चलाने पर होगी 6 महीने की सजा
बिलासपुरOctober 21, 2026टीएल की बैठक में CEO ने कहा सीएम हेल्पलाइन के आवेदकों से स्वयं चर्चा करें अधिकारी, निराकरण की जानकारी भी दें
बिलासपुरOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को मिली हरी झंडी, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी
