बिलासपुर। अमिताभ बच्चन के स्टाइल में बैठा ये शख्स मस्तूरी क्षेत्र के एक स्कूल का शिक्षक है। शराब के नशे डमडम होकर 26 जनवरी को झंडा फहराने पहुंचा था। जब ये लड़खड़ाते स्कूल पहुंचा तो वहां बवाल मच गया। सरपंच और पंच के साथ गांव के गणमान्य लोग भड़क गए।
गणतंत्र दिवस समारोह होने के बाद पंचायत में ग्राम सभा की बैठक हुई, जिसमें नशेबाज शिक्षक के खिलाफ जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा रोज स्कूल में देरी से आने वाले शिक्षकों से भी घोषणापत्र भराया गया। पंचायत के रजिस्टर में लिखे घोषणा पत्र में सभी शिक्षकों ने रोज समय पर स्कूल आने का संकल्प पत्र भरा है। साथ ही स्कूली कार्य में लापरवाही करने पर पंचायत की ओर से उनके खिलाफ प्रस्ताव पारित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की भी बात कही गई है।
ग्राम सभा के दौरान जब सरपंच सहित गांव के लोग शिक्षक को समझाने का प्रयास किया तो वो लड़खड़ाती हुई जबान से कहने लगा… कि आप लोगों को जो करना है कर लो, मेरा कुछ नहीं होगा… मैं तो स्कूल आ गया हूं… बाकी टीचर का तो पता भी नहीं है। इस पूरे घटना की गांव के लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। जब शिक्षक के बारे में पता किया गया तो पता चला कि मामला मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम जूनवानी स्थित स्कूल का है और शराबी शिक्षक संकुल प्रभरी भी है और उसका नाम रामसागर कश्यप है। वह शराब के नशे में ही गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने पहुंचा था।
Author Profile

Latest entries
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
