पत्थलगांव। गणतंत्र दिवस में पूरे देश में खुशी की लहर बनी रहती है। जगह-जगह में ध्वजारोहण के कार्यक्रम संपन्न किए जाते हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पत्थलगांव द्वारा संघ कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया एवं बसंत पंचमी के उपलक्ष में घोष वाद्य का पूजन किया गया। यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की रीत रही है कि प्रत्येक बसंत पंचमी में अपने वाद्य यंत्रों का पूजन किया जाता हैं। इस वर्ष भी ध्वजारोहण के पश्चात सभी स्वयंसेवकों द्वारा वाद्य यंत्रों का पूजन किया गया एवं वादन किया गया। संघ कार्यालय में जगदीश यादव जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुरारी लाल अग्रवाल जिला संघचालक, जगदीश यादव खंड व्यवस्था प्रमुख, डॉक्टर बीएल भगत समाजिक कार्यकर्ता, नगर खंड विस्तारक कमलेश चंद्रा, नगर कार्यकारिणी के पवन अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, साकेत अग्रवाल एवं अन्य स्वयंसेवक बंधु उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
