पत्थलगांव। शहर के दुर्गा चौक मे गणतंत्र दिवस के मौके पर आर एस एस के जागरूक नवयुवकों के द्वारा भारत मां की महा आरती का आयोजन किया गया था। भारत माता की महा आरती में नगर के महिलाएं, बच्चे एवं नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। भारत माता की आरती से पूर्व हनुमान जी के आरती के साथ शुरुआत की गई जहां महिलाएं हाथों में दीप लेकर भारत माता की आरती की गई आर एस एस के पवन अग्रवाल द्वारा अपनी मधुर आवाज में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में भारत माता की आरती की गई।भारत माता की जयकारों से पूरा माँ दुर्गा चौक गुंजायमान होता रहा साथ ही नव युवकों द्वारा आतिशबाजी भी की गई। भारत माता की महाआरती में विशेष रुप से राम मिश्रा, युगी मिश्रा द्वारा बड़े ही आकर्षक तरीके से ड्रम बजाया गया वही किशोर मेंहर द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों का समा बांधा गया। भारत माता की महाआरती में मुरारी लाल अग्रवाल, संतोष पाडी प्राचार्य शिशु मंदिर, आयुष अग्रवाल (स्वंसेवक), सौरभ त्रिपाठी, टिंकू सामंत, सुनील अग्रवाल, साकेत अग्रवाल, जितेंद्र गुप्ता, भवानी शर्मा सहित काफी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
