नयनतारा शर्मा महाविद्यालय पंधी में मनाया गया गणतंत्र दिवस, पूर्व मंत्री डॉ बांधी ने फहराया झंडा

बिलासपुर। नयनतारा शर्मा महाविद्यालय पंधी में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया, जिसके मुख्य अतिथि डाक्टर कृष्ण मुर्ति बांधी, पुर्व उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, उप नेता प्रतिपक्ष, विधायक मस्तुरी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चन्द्रहाश धर दीवान ने किया, विशिष्ट अतिथि के रूप में राधेश्याम मिश्रा महामंत्री भाजपा मस्तुरी, कृष्ण कुमार भट्ट, मंत्री भाजपा मंडल व सरवन पुरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया, राष्ट्रगान व छत्तीसगढ़ प्रदेश गीत का गायन किया गया। अतिथियों का स्वागत कालेज की फाउन्डर शिक्षाविद नयनतारा शर्मा, डायरेक्टर प्रांजल धर शर्मा, ट्रस्टी मेम्बर डाक्टर नमिता द्विवेदी द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के आसंदी से डाक्टर कृष्ण मुर्ति बांधी विधायक मस्तुरी ने कहा डाक्टर बीआर अंबेडकर के द्वारा निर्मित भारत के संविधान के अनुरूप कार्य करते हुए देश आगे बढ़ रहा है। शक्ति शाली राष्ट्र के रुप में विश्व में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुआ है। उन्होंने ने कहा राष्ट्र प्रेम सर्वोपरि है। ग्रामीण शिक्षा में तेजी से वृद्धि कराने में नयनतारा शर्मा कालेज सहायक सिद्ध होगा। कालेज का गौरव रीतेश यादव बीए प्रथम वर्ष, जिन्होंने आल इंडिया इन्टर युनिवर्सिटी जुडो में अटलबिहारी बाजपेयी युनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करते हुए जालांधर पंजाब में श्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन किया उसे मुख्य अतिथि द्वारा विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। छात्र छात्राओं द्वारा मनमोहक नृत्य व गायन की प्रस्तुति दी गई जिसे दर्शकों द्वारा सराहना मिला।
कार्यक्रम का रोचक संचालन कालेज के फाउन्डर सदस्य अविनाश धर दीवान व सहायक प्राध्यापिका रुपाली मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पत्रकारगण, प्रांशु क्षत्री,आशुतोष गुप्ता, शिक्षाविद सुनील निर्मलकर उपस्थित रहे,बडी संख्या में कालेज के छात्र/छात्राएं, प्रोफेसर,व आसपास गांव के प्रबुद्ध नागरिक गण उपस्थित रहे।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *