रायपुर। रविवार देर रात सरकार ने प्रदेश के 7 जिलों के SP और पंच जिलों के कलेक्टर बदल दिए है। माना जा रहा है अब ये अधिकारी विधानसभा चुनाव तक जिलों में रहेंगे।
प्रदेश सरकार ने 8 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। बिलासपुर एस एस पी पारुल माथुर की जगह कोरबा एस पी संतोष कुमार अब बिलासपुर के एस एस पी होंगे वही जी पी एम जिले के एस पी उदय किरण कोरबा एस पी बनाए गए है।तबादले का आदेश गृह विभाग द्वारा जारी किया गया है, जिसमें 6 जिलों के एसपी और 2 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नाम शामिल है। आदेश के मुताबिक बिलासपुर, रायगढ़, नारायणपुर, कोरबा, जीपीएम, राजनांदगांव जिलों के एसपी बदले गए है। संतोष कुमार सिंह को कोरबा से बिलासपुर भेजा गया है।
बिलासपुर की एसएसपी पारुल माथुर को एसीबी मुख्यालय रायपुर में अतिरिक्त महानिरीक्षक पदस्थ किया गया है, इसी तरह अभिषेक मीणा रायगढ़ से राजनांदगांव, सदानंद कुमार नारायणपुर से रायगढ़, उदय किरण जीपीएम से कोरबा, पुष्कर शर्मा एएसपी से एसपी नारायणपुर, योगेश पटेल एएसपी दंतेवाड़ा से एसपी कोरबा और प्रफुल्ल ठाकुर एसपी राजनांदगांव से एसपी सीएम सुरक्षा नियुक्त किये गए है।
इसी तरह सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार देर रात 5 जिलों के कलेक्टरों के ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं। रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू को कृषि विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया हैं उनकी जगह जांजगीर कलेक्टर आईएएस तारण प्रकाश सिन्हा को अब रायगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी को जांजगीर-चांपा जिले का कलेक्टर पदस्थ किया गया है। पदुम सिंह एल्मा कलेक्टर बेमेतरा, तारन प्रकाश सिन्हा कलेक्टर रायगढ़, प्रियंका ऋषि महोबिया कलेक्टर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रीता यादव CEO जिपं गरियाबंद, रोक्तिमा यादव CEO जिपं धमतरी, जनक प्रसाद पाठक विशेष सचिव आवास पर्यावरण, डॉ. अय्याज तंबोली विशेष सचिव नगरीय प्रशासन, सारांश मित्तर CEO छग इन्फोटेक, जितेंद्र कुमार शुक्ला संयुक्त सचिव आवास पर्यावरण, रिमिजियुस एक्का संचालक नगरीय प्रशासन,नम्रता गांधी संचालक पेंशन।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
बिलासपुरJune 25, 2026NEET पेपर लीक : कांग्रेस ने किया बड़ा आंदोलन करने का ऐलान, जयवर्धन ने कहा कि शिक्षा मंत्री और NTA अध्यक्ष को हटाए प्रधानमंत्री
बिलासपुरJune 24, 2026भारतीय इतिहास का काला अध्याय है 25 जून, 1327 पत्रकारों को जेल भेजा गया था, विदेशी पत्रकारों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था – पांडेय
बिलासपुरJune 24, 2026अल नीनो के कारण कम वर्षा की आशंका, कृषि विभाग ने किसानों को दिए गंभीर सुझाव
