स्वास्थ्य मंत्री नब दास पर जानलेवा हमला, सुरक्षा में तैनात ASI पर गोली मारने का आरोप; हालत गंभीर
न्यूज डेस्क। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास पर जानलेवा हमला किया गया है। इस पुलिस अधिकारी ने उस पर ताबड़तोड़ पांच राउंड गोलियां चलाई है। स्थानीय मीडिया के अनुसार गोली चलाने वाला शख्स नब दास की सुरक्षा में तैनात एएसआई गोपाल दास है।
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास पर जानलेवा हमला किया गया। ब्रजराजनगर के गांधी चौक में एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। इसके बाद नब दास को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, नब दास के सीने पर गोली लगी है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नब दास पर गोली उनकी सुरक्षा में तैनात एएसआई गोपाल दास ने ही चलाईं। स्वास्थ्य मंत्री पर पांच गोली दागी गईं है। बताया जा रहा है कि नब दास के गाड़ी से उतरते ही उन पर गोली चलाई गई। पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई बयान नहीं जारी किया है। हालांकि, प्राथमिक छानबीन शुरू हो गई है। वहीं, आरोपी एएसआई गोपाल दास को फरार बताया जा रहा है।
नब दास को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस बीच मंत्री नब दास को भुवनेश्वर एयरलिफ्ट किया गया। स्वास्थ्य मंत्री पर हमले की जानकारी मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को दे दी गई है। नब दास बीजद के एक वरिष्ठ नेता हैं। हाल ही में शनि मंदिर में 1.7 किलोग्राम का सोने का कलश चढ़ाने के बाद वह चर्चा में आए थे।
हमले के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, मैं इस हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से स्तब्ध हूं। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं। उन्होंने कहा, क्राइम ब्रांच को घटना की जांच करने का निर्देश दिया गया है। क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाने के लिए कहा गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
