डेस्क न्यूज। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की मौत हो गई है। अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। आज ही एक कार्यक्रम के दौरान उन पर ASI ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी।
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की मौत हो गई है। उन्हें रविवार को कार्यक्रम के दौरान एक पुलिस इंस्पेक्टर ने ही गोली मार दी थी जिसके बाद राजधानी भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
दरअसल मंत्री नब दास झारसुगुड़ा में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। मंत्री जब रास्ते में अपनी गाड़ी से बाहर निकले तभी ASI ने अपनी रिवॉल्वर से उन पर फायरिंग कर दी। ये पूरी घटना झारसुगुड़ा जिले के बृजराजनगर के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने स्थानीय मीडिया के लोगों को बताया है कि गांधी चौक पर जब मंत्री अपनी कार से बाहर निकले तो आरोपी पुलिसकर्मी ने चार से पांच राउंड गोलियां चलाईं। आरोपी एएसआई को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। बाद में पुलिस को सौंप दिया गया।
इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री को बेहतर इलाज के लिए झारसुगुड़ा से भुवनेश्वर एयरलिफ्ट करके लाया गया था। राज्य के सबसे बेहतरीन डॉक्टरों को उनके इलाज में लगाया गया था लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
आरोपी पुलिसकर्मी गोपाल दास गांधी चौक पुलिस चौकी पर तैनात था। उसे हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें नब दास के सीने से खून बहता हुआ दिख रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
