बिलासपुर। कोटा थाने में पदस्थ एक एसआइ और दो आरक्षक सगाई वाले घर में घुसकर अवैध शराब बेचने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाया। पुलिसवालों ने घर की महिलाओं के साथ बदतमीजी भी की। इससे सगाई करने के लिए आए वर पक्ष के मेहमान लौट गए। इससे युवती की सगाई नहीं हो पाई। अब पुलिस कर्मियों की शिकायत SSP कार्यालय में की गई है।
पुलिस के उत्पात से परेशान स्वजन गांव के साथ शहर पहुंचे, लेकिन यहां कोई भी अधिकारी नहीं मिले। आखिरकार सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज की गई। इसके बाद देर रात तक सभी अपने घर लौटे। ग्रामीणों ने मांग की है कि थाना प्रभारी को छोड़कर सभी स्टाफ पर कार्रवाई की जाए।
कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बिल्लीबंद निवासी सुरेश लहरे की बेटी की रविवार को सगाई थी। तखतपुर क्षेत्र से वर पक्ष मेहमान सगाई करने के लिए गांव पहुंचेथे। रात 8:30 बजे कार्यक्रम की शुरुआत होने वाली थी इसी बीच कोटा थाने में पदस्थ एसआइ सिदार दो आरक्षकों के साथ सुरेश लहरे के घर पहुंचे और अवैध शराब बिक्री का आरोप लगाते हुए घर तलाशी लेने लगे। इसका विरोध करने पर एसआइ और आरक्षकों ने घर के अंदर मेहमान के सामने जमकर हंगामा किया और गाली गलौच करते हुए महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस के इस रवैए से नाराज ग्रामीणों की भीड़ बढ़ने लगी और माहौल तनावपूर्ण होने लगा। एसआइ ने खतरा भांपते हुए थाने से और स्टाफ बुला लिया। घर में हंगामे के कारण वर पक्ष बिना सगाई किए लौट गए। पुलिस के इस करतूत की शिकायत करने के लिए आज परिजन SSP कार्यालय पहुंचे। परिवार वालों के साथ गांव का सरपंच सूर्यभान सिंह भी पहुंचा था। लेकिन यहां कोई अधिकारी नहीं मिले। इस पर सभी पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे, यहां से उन्हें सिविल लाइन थाने भेज दिया गया। काफी देर के बाद थाने में शिकायत दर्ज की गई। शिकायत में ग्रामीणों ने थानेदार को छोड़कर सभी स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अपने शिकायत में परिवार वालों ने यह भी कहा है कि पुलिस कर्मियों के बलात घर में घुसने से वो भयभीत है। यदि उनको कुछ होता है तो पुलिस के लोग जिम्मेदार होंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
बिलासपुरJuly 24, 2026धार्मिक यात्रा में गए व्यापारी के घर सेंधमारी, लाखों के गहने और नगदी पार
बिलासपुरJuly 22, 2026निष्क्रिय और डरपोक विधायक है अमर, न सदन में सवाल पूछता है न सड़क की लड़ाई लड़ता है – शैलेश
