सारंगढ़। सब्जी बाजार में एक ASI की एक व्यक्ति ने डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार सरिया में थाने में पदस्थ ASI डीएन साहू सब्जी खरीदने सरिया बाजार के अटल चौक में सब्जी खरीदने गया था। वह सब्जी वाले से बात कर ही रहा था की अचानक श्यामलाल सिदार नामक व्यक्ति वहां पहुंचा और पीछे से उनके सर पर मोटे डंडे से हमला कर दिया। हमले से हड़बड़ाए ASI को संभलने का अवसर ही नहीं मिला और खून से लतपथ होकर बाजार में ही गिर गए। घटना के बाद भीड़ मे से कुछ लोग आरोपी को पकड़े और कुछ लोग ASI को अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज शुरू होने के पहले ही उनकी मौत हो गई। इधर आरोपी को पकड़कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया जाता है कि आरोपी श्यामलाल सारथी ढाबे में खाना बनाने का काम करता है और अर्ध विक्षिप्त है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
