बिलासपुर। कलेक्टर सौरभ कुमार ने सीपत तहसील के ग्राम कौड़िया के ग्रामीणों द्वारा जमीन मुआवजा की मांग संबंधी आवेदन पर जांच करने के निर्देश एसडीएम मस्तूरी को दिए हैं। कौड़िया के ग्रामीणों ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर से मुलाकात कर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 ए के लिए अधिग्रहित जमीन की मुआवजा राशि दिलवाने की मांग की। कलेक्टर ने आज जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों एवं किसानों से मुलाकात कर इत्मीनान के साथ उनकी समस्याएं सुनी। गंभीर किस्म की कुछ समस्याओं को टीएल पंजी में दर्ज कर साप्ताहिक बैठक में जवाब देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जनदर्शन में आज 140 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों को मौके पर ही राशनकार्ड बनाकर वितरित करवाया।
जनदर्शन में पहुंची बूढ़ीखार निवासी श्रीमती कार्तिका केंवट ने आवासीय पटटा दिलाने की मांग की। कलेक्टर ने एसडीएम मस्तूरी को इसकी जांच करने के निर्देश दिए। लिंगयाडीह निवासी श्रीमती मधु गोड़ ने कलेक्टर से मुलाकात कर विधवा पेंशन राशि दिलाने की अर्जी लगायी। नगर निगम कमिश्नर को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। निरतू के सरपंच केदार पटेल ने गोठान में लगााए गए सौर उर्जा पैनल एवं केबल को सुधरवाने की गुहार लगायी। क्रेडा विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर प्रतिवेदित करेंगे। दीपक पांडे ने अपने बच्चों के स्कूल की फीस मांफी के लिए कलेक्टर से मुलाकात कर आवेदन दिया। जिला शिक्षा अधिकारी इस मामले को देंखेगे। ग्राम पंचायत बरद्वार के सरपंच भास्कर प्रसाद साहू ने ग्राम पंचायत में चारागाह एवं अन्य भूमि पर कुछ लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटाने क मांग की। एसडीएम कोटा मामले का परीक्षण करेंगे। ग्राम पंचायत बहतराई के आश्रित ग्राम दबेना के ग्रामीणों ने गांव में पानी सहित अन्य समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की। इस प्रकरण का परीक्षण पीएचई के कार्यपालन अभियंता और सीईओं कोटा संयुक्त रूप से करेंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
