बिलासपुर। मल्हार नगर पंचायत के मुख्य नगरपालिका अधिकारी मनोज कुमार बंजारे को आवास योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर शो काॅज नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज उन्हें नोटिस जारी कर 1 फरवरी को समक्ष में उपस्थित होकर जवाब देने को कहा है। गौरतलब है कि बड़ी संख्या में पात्र लोग मल्हार में राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत पट्टा एवं आवास के लिए आवेदन किये हुए हैं। वे सब आज सामूहिक रूप से साप्ताहिक जनदर्शन में पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपे। नगरपालिका के सीएमओ का दायित्व है कि वे नगर पंचायत स्तर पर आवष्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कराकर जरूरतमंद लोगों को लाभान्वित करें। किन्तु राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजना में उनके द्वारा लापनवाही एवं शिथिलता बरती गई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
