बिलासपुर। देवरीखुर्द प्रवेश द्बार को अब शहीद वीर नारायण सिंह गोंडवाना चौक के नाम से जाना जाएगा। जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पहले ही एमआईसी में चौक का नामकरण करने की मुहर लगा दी गई थी। महापौर रामशरण यादव व सभापति श्ोख नजीरुद्दीन ने बुधवार को नए नाम की शिलापSिका का अनावरण किया। इसके अलावा श्रृष्टि नगर प्रवेश मार्ग को गली नंबर 4 के नाम से जाना जाएगा।
वार्ड क्रमांक 43 बंशी लाल घृतलहरे नगर देवरीखुर्द में आदिवासी समाज की बाहुल्यता है। पंचायत के जमाने से यहां के नागरिक किसी एक चौक का नाम शहीद वीर नारायण सिंह के नाम पर करने की मांग करते आ रहे थ्ो। नगर निगम के नए परिसीमन के बाद देवरीखुर्द पंचायत का विलय हो गया, जिसे दो वार्डों में विभाजित किया गया है। वार्ड क्रमांक 43 के नागरिकों ने वार्ड पार्षद व एमआईसी सदस्य परदेशी प्रदीप राज के माध्यम से अपनी भावनाओं से मेयर श्री यादव को अवगत कराया। जन आस्था को ध्यान में रखते हुए देवरीखुर्द में प्रवेश करने वाले चौक का नामकरण शहीद वीर नारायण सिंह के नाम पर करने के प्रस्ताव को एमआईसी में हरी झंडी दी गई। इसी तरह से वार्ड क्रमांक 43 स्थित श्रृष्टि नगर में सैकड़ों परिवार रहते हैं, लेकिन प्रवेश द्बार का नाम नहीं होने के कारण मेहमानों के अलावा पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब यह समस्या भी दूर हो गई। श्रृष्टि नगर के प्रवेश द्बार को अब गली नंबर 4 का नाम दिया गया है। अनावरण कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभयनारायण राय, कांग्रेस नेता ब्रह्मदेव सिंह, पार्षद लक्ष्मी यादव, हफिज खान, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी के अलावा दर्जनों की संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
00 21 लाख के विकास कार्यों की सौगात
महापौर श्री यादव ने बुधवार को वार्ड क्रमांक 43 के नागरिकों को करीब 21 लाख रुपए विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने यहां पर दो निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। वार्ड पार्षद श्री राज ने बताया कि गदा चौक से राम जनरल स्टोर के सामने तक 12.38 लाख रुपए की लागत से आरसीसी नाली बनाई जाएगी। इसी एक अन्य मोहल्ले में 7.50 लाख की लागत से नाली का निर्माण कराया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकारी जमीन को बेचने का कर लिया सौदा, 45 लाख रुपए की ठगी, दो गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते – अंकित
UncategorizedOctober 26, 2026कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक, कहा – धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
