कानन मिनी जू में बाघ के नर शावक की मौत, नकारा साबित हो रहा है वहां का डॉक्टर, एक भी वन्य प्राणियों की जान नही बचा पा रहे

बिलासपुर। कानन मिनी-जू में एक बाघ नर शावक “मितान” की मौत हो गई। दो मादा शावक आनंदी और दिशा का रेस्क्यू सेंटर में उपचार किया जा रहा है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फेलाइन पेन ल्यूकोपेनिया नामक वायरस से नर शावक की मौत होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। लगातार वन्य प्राणियों की मौत ने जू प्रबंधन की लापरवाही स्पष्ट हो गई है। वहां पदस्थ डॉक्टर नकारा साबित हो रहा है।
बताया जा रहा कि शावक की मौत लंग्स, लीवर और अन्य आर्गन में संक्रमण फैलने के कारण हुई है। मिनी जू के रेस्क्यू सेंटर दो मादा शावक आनंदी और दिशा का उपचार किया जा रहा है है। इन्हें अब तक 3-3 ड्रीप बॉटल लग चुके हैं। दोनों मादा शावकों और मादा बाघिन मां रंभा को आइशोलेट किया गया है।
मादा बाघिन मां रंभा को केज से अलग कर स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। आपको बता दें कि बीते अप्रैल 2022 में मां रंभा ने 4 शावकों को जन्म दिया था। जिसमे 3 मादा और 1 नर शावक था। जन्म के 6 महीने बाद शावकों को केज बाहर पर्यटकों लाए गए थे।

00 25 दिन में 4 वन्य प्राणियों की जान गई
सात दिन पहले इलाज के दौरान बाघिन रजनी की मौत हो गई थी। वह ATR के छपरवा सांभर धसान सर्किल के बरमान नालाल में 8 जून 2021 को बाघिन घायल अवस्था में मिली थी। उसके कंधे में गहरा जख्म लगा था और पूंछ में भी चोट आई थी। बाघिन अपने पैरों पर ठीक से खड़ी नहीं हो पा रही थी।
27 फरवरी को एक नर भालू की मौत हो गई थी। उस समय भालू की मौत की वजह निमोनिया बताया गया था।
12 फरवरी को मादा हिप्पोपोटामस सहेली की मौत हो गई थी। प्रबंधन और डॉक्टरों ने उसकी वजह की वजह हार्ट अटैक को बताया था।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *