बिलासपुर। जीवन हो या खेल, बिना सामुहिक प्रयास से किसी को सफलता नहीं मिलती। जीवन की दौड़ में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से समाज और परिवार का हमेशा सहयोग रहा है। इसी सहयोग के दम पर ही सफलता मिलती है। ठीक ऐसा ही खेल का भी स्वभाव है। कोई खिलाड़ी अकेले दम पर टीम को सफलता नहीं दिला सकता है। मतलब चाहे खेल हो या जीवन की दौड़। सफलता सामुहिक प्रयास से ही मिलती है। यह बातें बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने सिरगिट्टी में सेकंड इनिंग स्पोर्ट्स क्लब के द्वारा फ्लड नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारम्भ के अवसर पर कही।
सिरगिट्टी में एकता कप क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक बतौर मुख्य अतिथि साथ ही जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत किया। सादगी भरे कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर रिबन काटकर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने धरमलाल कौशिक जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं भी दी। उपस्थित खिलाडियों और गणमान्य लोगों को मुख्य अतिथि ने संबोधित किया। बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा..खेल और जीवन की तासीर एक ही है। चूंकि मानव का स्वभावगत सामाजिक प्राणी है। इसलिए, कल्पना करना कि अकेले दम पर सब कुछ हासिल करे लेगा..पूरी तरह गलत है। दुनिया में सहभागिता से ही हर काम संभव है। खेल का मैदान भी कुछ ऐसा ही होता है। खिलाड़ियों के सामुहिक प्रयास से ही खेल संभव है। मतलब एकता ही सफलता का सबसे बड़ा मंत्र है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने कहा खेल से हमें एक रहने की शिक्षा मिलती है। हमारे रूप रंग अलग अलग हो सकते हैं। लेकिन हमारा उद्देश्य एक ही होता है और हमें अपना उद्देश्य स्पष्ट रखना होगा। तब ही खेल में मिली जीत की तरह..हम विकास की जीत को हासिल कर पाएंगे। कार्यक्रम में आयोजन समिती के मनोज दुबे, बबला श्रीवास, रामखिलावन साहू, पप्पू कश्यप, गिरी राव, राजू पटेल, शेखर राव, के.के कौशिक, अरविन्द प्रसाद, सोनल दुबे, शशिकांत श्रीवास, बंटी सोनी, संजय मरकाम, राजू श्रीवास, रवि श्रीवास, सोनू खान व भारी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते – अंकित
UncategorizedOctober 26, 2026कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक, कहा – धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
रायपुरOctober 25, 2026रायपुर के प्रेस क्लब मे चली गोली, युवक गिरफ्तार, सदस्य नहीं बनाए जाने से है नाराज
