बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने उसलापुर ओवर ब्रिज के नीचे से एक युवक से चरस जब्त किया है। इसी तरह सरकंडा पुलिस ने 25 बॉटल कफ सीरप जब्त किया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर के निजात अभियान के तहत दिए गए आदेशानुसार व अति पुलिस अधीक्षक शहर व नगर पुलिस अधीक्षक सिविललाइन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविललाइन को लगातार अवैध नशा के विरुद्ध कारग़र कार्यवाही का निर्देश दिया गया था। जिसके परिपालन में सिविललाइन प्रभारी द्वारा लगातार ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में मुखबिर सूचना पर उसलापुर ओवर ब्रिज के नीचे आकाश छारी से चरस जप्त कर आरोपी के विरुद्ध ndps act के तहत कार्यवाही की गई है। आरोपी आकाश छारी पिता मुन्ना लाल छारी उम्र 26 वर्ष सा. मकान न 110 ईश्वरपुरी थाना ब्रम्हपुरी जिला – मेरठ उप्र का निवासी है। आरोपी से पुलिस ने 02 नग मोबाइल फोन, 1300 रु बिक्री रकम और 15 ग्राम मादक प्रदार्थ चरस जब्त किया गया है। आरोपी गंगानगर मंगला में रहता है और मेरठ से लाकर बेचता था।
इसी तरह सरकंडा पुलिस ने राजकिशोर मगर स्थित मुक्तिधाम के पास से जयराम भोसले और प्रमोद सारथी के पास से 25 बॉटल कफ सीरप और 2380 रूपर नगद जब्त किए है। दोनो के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया है
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
