बिलासपुर। करगीखुर्द ग्राम पंचायत में सरपंच और सचिव के आर्थिक अनियमितता का गंभीर मामला सामने आया है। सरपंच और सचिव की जुगाबंदी में 25 लाख 63 हजार रुपए की अनियमितता और 2 लाख 79 हजार 400 रुपए सीधे पंचायत के खाते से निकलकर गबन कर दिया है।
कोटा ब्लाक के करगीखुर्द ग्राम पंचायत में लाखों रुपए की अनियमितता सामने आई है। गांव के सरपंच और सचिव ने पंचायत फंड के अलावा 14वें और 15वें वित्त की राशि का बेरहमी से बंदरबाट किया है। यही कारण है कि गांव के कुछ पांचों ने जिला पंचायत CEO से शिकायत करते हुए जांच करने की मांग की है। पंचों की मांग पर ऑडिटर अशोक कुमार धिरही, दीपक शर्मा, दीपक घोष, MD रमेश और हिमांशु दास एक जांच टीम बनाया गया था। टीम की जांच में पंचों की शिकायत सही पाई गई है। सरपंच और सचिव ने मिलकर लगभग चार लाख रूपए तो सीधे खाते से निकलकर गबन कर दिया है। इसके अलावा गोठन में फेंसिंग कराने के लिए 3 लाख 85 हजार रूपए निकाले लेकिन आज तक फेंसिंग नही कराया। 1लाख 80 हजार रूपए में चबूतरा निर्माण कराना था लेकिन 3 लाख रुपए खर्च कर दिए, निर्माण भी गुदवत्ताहीन है। सरपंच और सचिव ने निमंत्रण कार्ड की छपाई, टेंट के किराए में लाखो रुपए का खर्च बताया गया है। रोका छेका के लिए आयोजित कार्यक्रम में टेंट और नाश्ता में लगभग 20 हजरत रुपए का खर्च बताया गया है। जांच टीम ने पंचायत में 25 लाख 63 हजार रुपए के अनियमितता खरीदी और निर्माण कार्यों में पाया है जबकि सरपंच और सचिव ने पंचायत के खाते से सीधे 2 लाख 79 हजार रुपए निकाले, लेकिन राशि का क्या किया नही बता पाए। जांच टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट उप संचालक को सौप दी है। बताया जा रहा है की शीघ्र ही सरपंच और सचिव के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते – अंकित
UncategorizedOctober 26, 2026कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक, कहा – धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
रायपुरOctober 25, 2026रायपुर के प्रेस क्लब मे चली गोली, युवक गिरफ्तार, सदस्य नहीं बनाए जाने से है नाराज
