काव्यांजलि: प्रेस क्लब में कवियों ने कविताओं से बांधा समा, वरिष्ठ साहित्यकार सतीश ने कहा- साहित्यिक आयोजन भी जरूरी

बिलासपुर। प्रेस क्लब द्वारा आयोजित काव्यांजलि में 11 कवियों ने काव्य पाठ किया। इस मौके पर ज्यादातर कविताएं प्रकृति और मौसम से संबंधित थी। कुछ कविताएं प्रेम और मोबाइल पर भी प्रस्तुत की गई।
काव्यांजलि समारोह का आयोजन प्रेस क्लब बिलासपुर शनिवार को किया गया। इसमें प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार कवि और मित्र कवियों ने काव्य पाठ किया। इस दौरान दीपेंद्र शुक्ला, संतोष शर्मा, वीवी रमन किरण, सुनील शर्मा, भास्कर मिश्रा पारस, अशोक व्यास, सुमित शर्मा, श्री कुमार, अंकुर शुक्ला, सनत तिवारी, महेश श्रीवास ने कविता की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार सतीश जायसवाल ने कहा कि पत्रकारिता के साथ साहित्यिक आयोजन होते रहना चाहिए। इस तरह के आयोजन हर माह, दो माह या तीन में लगातार होना चाहिए। उन्होंने चित्रकला व अन्य विधाओं से जुड़े आयोजन व मर्मज्ञों से जुड़े कार्यक्रम की सलाह भी दी। वरिष्ठ साहित्यकार भगवती प्रसाद दुबे उर्फ बल्लू ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रेस क्लब की सराहना करते हुए कहा कि नए कवि आ रहे हैं। यह बहुत ही अच्छी बात है। कवियों को मंच मिलना ही चाहिए। उनसे सीखने को बहुत कुछ मिलता है। आयोजन में बिलासा कला मंच के संयोजक डॉ. सोमनाथ यादव ने कहा कि यह शुरुआत अच्छी है, ऐसा आयोजन होते रहना चाहिए। पत्रकार तनाव में रहते हैं और उन्हें इस तरह से मंच देने से उनके कलात्मक पहलू का विकास होगा। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार राजेश दुआ ने किया। कार्यक्रम में प्रेस क्लब के अध्यक्ष विरेंद्र गहवई, पूर्व अध्यक्ष तिलकराज सलूजा, पत्रकार राम प्रताप सिंह, उमेश मौर्य, वरिष्ठ फोटो ग्राफर पवन सोनी, सुदेश दुबे साथी, अनिरुद्ध राजपूत, प्रकाश राव, विकल्प तललवार आदि मौजूद रहे।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *