सिरगिट्टी- सिरगिट्टी समीपस्त ग्रामीण पंचायत नगरोड़ी (हरदी कला टोना) स्थित कलुवा बाबा मंदिर मे आयोजित सत्संग के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकाल कर सत्संग प्रारम्भ किया गया। इस दौरान भारी संख्या मे महिलाए व युवतियाँ सर पर मंगलकलश लिए शामिल हुई।सत्संग श्रवण मात्र से ही जीवन का कल्याण संभव है। सत्संग का मुख्य उद्देश्य जीवात्मा को परमात्मा से मिलाना है ताकि लोगों को जीवन के असली सुख की अनुभूति महसूस हो और वे आनंदित जीवन प्राप्त कर सकें। उक्त बातें शुक्रवार को तीन दिवसीय सुखद सत्संग के प्रथम दिन लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश से पधारे कबीर मार्गी सन्त राष्ट्रीय संत असंग देव साहेब ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने सत्संग प्रेमियों को अपनी अमृतमय वाणी से पाप का विनाश कर सुखमय जीवन बिताने की युक्ति सुझाते हुए उस पर डटे रहने की अपील की उन्होंने कहा कि जब तक मनुष्य दूसरे की संवेदना व दर्द काे नही समझता दूसरे के भाव काे नही पढ़ता है तब तक उसका कल्याण संभव नही है एक दिन सभी काे वृद्ध होना है इसलिए अपने बुजुर्गों का आदर करें मनुष्य को सुख की लालसा होती है इसके लिए वो जीवन भर प्रयास करता है चूंकि सत्संग के श्रवण मात्र से आत्मा की शुद्धि हो जाती है। उन्होंने कहा मनुष्य रूपी शरीर पाकर जो भगवान की भक्ति करता है सत्संग में समय बीताता है उससे बड़ा भाग्यशाली कोई नहीं है राष्ट्रीय संत ने कहा ईश्वर हमारे अंदर हैं और हम कस्तूरी मृग की तरह उनकी खोज में बाहर भटकते रहते हैं इसलिए आत्मा रूपी निर्मल जल के ऊपर जो काई लगी है उसे हटाने से ही आत्म ज्ञान और परमात्मा का ज्ञान होगा इस दौरान पंडाल सत्संग प्रेमियों की आपार भीड़ उमड़ पड़ी।कार्यक्रम को सफल बनाने समिति के ओम पी. साहू, पुनी साहू, मनोज देवान, सुखनन्दन, केशव, राजकुमार, शिव, दिनेश यादव, श्रवण ध्रुव, राजू वैष्णव, सन्तोष कौशिक, ईश्वर, कुश साहू इत्यादि ग्रामीणो का सहयोग सराहनीय हैं
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
