नारायणपुर। स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय में NSUI और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई है। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घूंसे चले और एक दूसरे को दौड़ा दौड़ा कर मारा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। मामला नारायणपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर में स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय संचालित है। एबीवीपी के छात्रों के अनुसार 3 फरवरी को एनएसयूआई के छात्र नशे में कॉलेज के बीएससी अंतिम वर्ष की क्लास में आ गए और क्लास में बैठी छात्राओं से अपने मोबाइल में किसी छात्रा की फ़ोटो दिखा उसके बारे में जानकारी माँगने लगे। इस दौरान नशे में धुत एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने छात्राओं से बदतमीजी भी की। जब किसी छात्रा ने इसकी शिकायत प्राचार्य और कालेज प्रबंधन को कि तब एनएसयूआई के छात्र वहां से चले गए। अगले दिन शनिवार को मामले की जानकारी लगने पर एबीवीपी छात्रों का प्रतिनिधिमंडल छात्राओं को साथ लेकर प्राचार्य के पास छात्रों की शिकायत करने गया था। एबीवीपी छात्रों के अनुसार जब शिकायत देकर वापस लौट रहे थे, तब एनएसयूआई के छात्र कालेज कैंपस में घुस गए। उन्होंने एबीवीपी छात्रों पर हमला कर दिया और हाथ मुक्कों से जमकर मारपीट की। एनएसयूआई के छात्रों का कहना है कि एबीवीपी के छात्रों की गुंडागर्दी बढ़ गई है, जो शराबी क्लास में घुसा था वह उनका कार्यकर्ता नहीं है। एबीवीपी नाहक ही उन्हें बदनाम कर रही है। दोनों पक्षों ने मारपीट की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दी है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
