बिलासपुर रेलवे पुलिस ने उत्कल एक्प्रेस के एसी कोच से 45 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 4.52 लाख रुपए बताया जा रहा है। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है जो ओडिशा के कटक से गांजा खरीदकर दिल्ली बेचने के लिए लिए ले जा रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार क्राइम स्क्वॉड ने 18477 पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस के थर्ड एसी कम्पार्टमेंट में 45 किलो गांजा की तस्करी करते युवक को गिरफ्तार किया है। जीआरपी पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 18477 पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस में गांजा तस्करी करने की सूचना क्राइम स्क्वाड टीम को मिली थी। सूचना के आधार पर ट्रेन में चढ़ कर टीम गांजा तस्कर को खोजते हुए ट्रेन के थर्ड एसी कम्पार्टमेंट में पहुंची। टीम को मिले हुलिए का एक व्यक्ति बी-3 के बर्थ नंबर 5 में बैठा हुआ मिला। पुलिस को देखकर तस्कर भागने लगा। लेकिन दोनों ओर से चढ़ी टीम ने तस्कर को दबोच लिया। टीम ने जब कम्पार्टमेंट की तलाशी ली तो दो सूटकेस में कपड़ों के अंदर छिपा कर रखा गया 45 किलो गांजा मिला।
पूछताछ में पता चला कि आरोपी युवक 45 किलो 2 सौ ग्राम गांजा लेकर दिल्ली के लिए सफर कर रहा था। दिल्ली में यह गांजा जिसे देना था, वह रेलवे स्टेशन के पास संपर्क करता।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
