बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत लगरा में अखंड नवधा रामायण का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए भजन मंडली भाग ले रही हैं और स्थानीय जन व जनप्रतिनिधि भी आयोजन में शामिल होकर भगवान श्री रामचंद्रजी का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
इसी क्रम में बिलासपुर जिला पंचायत के सभापति अंकित गौरहा इस अखंड नवधा रामायण के आयोजन में सम्मिलित हुए, उन्हें सर्वप्रथम समिति द्वारा गुलदस्ता व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। जिला पंचायत सभापति ने अयोजन समिति की प्रशंसा करते शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा भगवान श्री रामचंद्र जी के पुरातन संस्कृति व सभ्यता के प्रतिक की इस समृद्ध परंपरा को हमेशा जीवंत रखने के प्रयास से आयोजित अखंड नवधा रामायण के अभूतपूर्व आयोजन में शामिल होकर मैं कृतार्थ हुआ साथ ही क्षेत्र व जनता की सुख समृद्धि और शांति की कामना करते हुए श्री रामचंद्र जी के पद चिन्हों का अनुसरण करते हुए उसी तरह जनकल्याण में आगे आकर युवाओं को अपना जीवन सफल बनाने की बात कही तथा आयोजन समिति के अध्यक्ष शंकर साहू, लगरा सरपंच शत्रुहन साहू, पूर्व सरपंच शिवशंकर कैवर्त, मुन्ना गोस्वामी, राजकुमार श्रीवास, किरण कैवर्त, अंजोरी कैवर्त, राजकुमार साहू, सुमीत साई को इस अखंड नवधा रामायण के आयोजन के लिए उनकी प्रसंशा करते हुए भारतीय हिंदू संस्कृति को कायम रखने जिले के सबसे प्राचीन अखंड नवधा रामायण के आयोजन हर वर्ष कराने के लिए प्रोत्साहित किया उनके द्वारा अखंड नवधा रामायण धार्मिक आयोजन के लिए हर तरह से संभव सहयोग करने की बात कहीं।
Author Profile

Latest entries
रायपुरJune 10, 2026बदले गए 11 जिलों के DEO, देखिए सूची… किस जिले में किसे बनाया गया शिक्षा अधिकारी
बिलासपुरJune 10, 2026पूर्व उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने किया भगवान श्री शिवरीनारायण का दर्शन
बिलासपुरJune 10, 2026पलट गया ट्रैक्टर, ईंट में दब गया था मजदूर, मचा कोहराम, स्थानीय लोगों ने बचा लिया
बिलासपुरJune 9, 2026सुशासन तिहार में बेलतरा की जनता ने सुनाई अपनी पीड़ा, पानी, सड़क, खाद, बिजली और किसानों के अधिकारों को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन
