बीजापुर। सीआरपीएफ 85 बटालियन के मुख्यालय में पदस्थ जवान ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जवान के आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 9 से 10 बजे के मध्य 85 बटालियन मुख्यालय में पदस्थ जवान विनय उर्फ बीनू निवासी केरल ने सर्विस रायफल से खुद पर गोली चला कर आत्महत्या कर ली है। जवान तीन दिन पहले ही अवकाश से वापस बटालियन लौटा था। जवान बस चालक बताया गया है। सुबह नाश्ते के बाद जवानों की एक टुकड़ी बस में सवार होने वाली थी कि इससे पहले जवान ने खुद को गोली मार ली। फिलहाल शव पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
