कोंडागांव। कोंडागांव में 5 शिक्षको को निलंबित कर दिया गया है। जबकि 23 शिक्षकों के वेतन रोकने के आदेश दिए गए है। इसके अलावा 9 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
शिक्षा विभाग ने कोंडागांव में बड़ी कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों 5 शिक्षकों को निलंबित कर दिया है जबकि 23 शिक्षको का वेतन रोकने के आदेश दिए है। यह कार्रवाई शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और लंबे से स्कूल से गायब रहने कारण किया गया है। बताया जा रहा है की जिन 5 शिक्षकों को निलंबित किया गया है उनमें से 2 शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचे थे इसके अलावा अन्य 3 शिक्षक लंबे समय से अनुपस्थित थे। इसके अलावा शिक्षा विभाग ने 23 शिक्षकों का वेतन रोक दिया है। बताया गया है कि ये 23 शिक्षक अपने कार्य में लापरवाही बरतते हुए पाए गए है। जिसके कारण इन शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है। इसके अलावा 9 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
