बिलासपुर। बिल्हा ब्लॉक के ग्राम उर्तुम में शासकीय हाईस्कूल में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने छात्राओं के बीच सायकल वितरण किया। कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य लोगों के अलावा स्कूल स्टाफ समेत पंचायत कर्मचारी और अधिकारियों ने भी शिरकत किया। गौरहा ने छात्राओं की पढ़ाई के प्रति लगन को लेकर खुशी का इजहार किया। उन्होने बताया कि जमाना 21 वीं सदी का है। लड़कियों ने हर मोर्चे पर सफलता का परचम लहराया है। देश वासियों को अपनी बेटियों पर नाज है।
उर्तुम हाईस्कूल में अंकित गौरहा कुल 32 छात्राओं के बीच सायकल का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने कहा कि सरस्वती सायकल योजना शुरू होने से पहले छात्राओं में शिक्षा का दर बहुत ही कम था। पढ़ाई लिखाई का दायरा केवल शहरी क्षेत्र की छात्राओं तक ही सीमित था। ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल की दूरी अधिक होने के कारण छात्राएं पढ़ाई लिखाई से वंचित हो जाती थी। सरकार ने बच्चियों की परेशानियों को गंभीरता से लिया। इसके बाद सायकल योजना का शुभारम्भ हुआ। आज दूर दराज गांव से बच्चियां सायकल चलाकर स्कूल पहुंच रही है। योजना शुरू होने के बाद साल दर साल खासकर ग्रामीण बच्चियों और अभिभावकों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है। बच्चियों ने भी निराश नहीं किया। हर साल मेरिट स्थान बनाकर बच्चियों ने घर परिवार गांव और शहर का नाम रोशन किया है। अंकित ने कहा कि सरकार बच्चियों के साथ है। सरकार का प्रयास है कि बच्चियां देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। अच्छे अंक से पास होकर देश के विकास में ज्यादा से ज्यादा सहभागिता निभाएं।
उर्तुम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शाला विकास समिति अध्यक्ष सुमन गौरहा, जनपद सदस्य प्रतिनिधी कपिल डोंगरे, सरपंच पुष्पा केवंट, प्राचार्य प्रभास शांडिल्य, धर्मेंद्र गौरहा, अथर्व मगर, रेखा सूर्यवंशी, छात्राएं व स्थानीय लोग मौजूद थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 26, 2026सरकार और सड़क ठेकेदारों के बीच विवाद का खामियाजा बेलतरा की जनता क्यों भुगते – अंकित
UncategorizedOctober 26, 2026कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक, कहा – धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
रायपुरOctober 25, 2026रायपुर के प्रेस क्लब मे चली गोली, युवक गिरफ्तार, सदस्य नहीं बनाए जाने से है नाराज
