बिलासपुर। महापौर रामशरण यादव व बिल्हा के छाया विधायक और मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला ने मंगलवार को जोन क्रमांक 2 तिफरा स्थित कार्यालय में 50 हितग्राहियों को विभिन्न पेंशन योजना के कार्ड का वितरण किया और हितग्राहियों को पेंशन की राशि का सदुपयोग करने का आह्वाान किया।
इस अवसर पर मेयर श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघ्ोल गरीबों के राशन, पेंशन से लेकर घर का सपना भी पूरा कर रहे हैं। गांवों व जमीन से जुड़े होने के कारण सीएम श्री बघ्ोल हर वर्ग की परेशानी, दुख-तकलीफों से वाकिफ हैं। इसलिए ही उन्होंने भूमिहीन परिवारों को राजीव गांधी आश्रम योजना के तहत रियायती दर पर कब्जे वाली आबादी भूमि का पSा बंटवा रहे हैं। जमीन का मालिकाना हक मिलते ही ऐसे परिवारों को मोर जमीन, मोर आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए सब्सिडी पर रकम दी जा रही है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित पार्षदों से आह्वाान करते हुए कहा कि राज्य शासन की योजनाओं को हर घर और परिवार तक पहुंचाने की जिम्मेदारी आप लोगों की है, क्योंकि जनता ने आप लोगों को चुनकर परिषद में भ्ोजा है। इसलिए आपका दायित्व बनता है कि छूटे हुए हितग्राहियों का सर्वे कराकर पेंशन समेत अन्य योजनाओं में उनका नाम जुड़वाएं। कार्यक्रम को छाया विधायक शुक्ला व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, पुष्पेंद्र साहू, पार्षद सूरज मरकाम, श्याम लाल बंजारे, श्रीमती गायत्री साहू, अनिता श्याम कार्तिक वर्मा, रामप्रकाश साहू, एल्डरमैन सुधा गोपाल, संजय सिह, जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप, समाज कल्याण अधिकारी रेणुका पिगले आदि मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
