कोटा, तखतपुर और मस्तूरी क्षेत्र में आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सैकड़ों लीटर शराब और 15 क्विंटल से ज्यादा महुआ लहान जब्त, दर्जनभर आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। आबकारी विभाग की टीम ने तखतपुर, कोटा और मस्तूरी क्षेत्र के अलग अलग ठिकानों से भारी मात्रा में शराब और महुआ लहान जब्त किया है। आबाकारी टीम ने कुल 12 मामलों में 12 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तार आरोपियों में आठ लोगों के खिलाफ विभाग ने गैर जमानतीय अपराध दर्ज किया है।
आबकारी उपायुक्त नीतू नोतानी ठाकुर ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर और शासन के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने कोचियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में मुखबीर की सूचना पर तखतपुर वृत के ग्राम पचबहरा आश्रित गांव छिरहा में अवैध कच्ची शराब विक्रेताओं के खिलाफ व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गयी है। कार्रवाई के दौरान टीम ने 238 लीटर महुआ शराब के अलावा 5500 किलोग्राम अवैध महुआ लाहान जब्त किया है। छरहा में छापामार कार्रवाई के बाद कुल 7 मामलों में 238 लीटर महुआ शराब और 4500 किलोग्राम लाहान बरामद हुआ है। प्रकरण में कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 4 के खिलाफ गैरजमानीय अपराध दर्ज हुआ है।
पकड़े गए आरोपी जितेंद्र माथुर, सुरेश माथुर और शिवकुमारी से अलग अलग सात-सात लीटर से अधिक शराब जब्त किया गया। छिरहा थाना तख़तपुर में एक लावारिस प्रकरण भी दर्ज किया गया है। सड़क किनारे 210 लीटर कच्ची शराब के अलावा 3100 किलोग्राम लाहान बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा34(1)(क),(च) 34(2) 59(क) का प्रकरण दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को जेल दाखिल कराया गया है।
नीतू नोतानी ठाकुर ने बताया कि छिरहा निवासी सोनी माथुर से 600 किलोग्राम लाहान, कौशल माथुर से 3 लीटर महुआ शराब और धरमलाल पात्रे से 3.5लीटर महुआ शराब बरामद हुआ है। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) (क),(च) का अपराध दर्ज हुआ है।
कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी और आबकारी आरक्षक कमलेश सिंह, सुभाष तिवारी, सुधीर मिश्रा, अनिल पांडे, ड्राइवर जितेंद्र शर्मा, जलेश सिंह का विशेष प्रयास और योगदान रहा।
आबगकारी उपायुक्त नीतू नोतानी ने बताया कि कोटा और मस्तूरी क्षेत्र भी बड़ी कार्रवाई की गई है। कुल पांच प्रकरण दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से टीम ने 44 लीटर महुआ शराब और 470 किलोग्राम लाहान बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में से चार के खिलाफ गैर जमानती प्रकरण दर्ज किया गया है। कोटा वृत के जलसोंधना कोनी से अंजोरा से 7 लीटर महुआ शराब के साथ ही 200 किलोग्राम लाहान जब्त हुआ है। जलसोंधना गांव से ही मणिशंकर से भी 7लीटर महुआ शराब समेत 150 किलोग्राम लाहान बरामद हुआ है। जलसो निवासी अंजू पति प्रमोद अधोलिया से 8 लीटर महुआ शराब और खपरी निवासी गनेशिया बाई से 8 लीटर कच्ची शराब जब्त हुआ है। आरोपियों को आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क),(च)34(2)59(क) का प्रकरण दर्ज किया गया। सभी आरोपियों को जेल भेजा गया है। लक्ष्मी नारायण अधोलिया से 120 किलोग्राम लहान बरामद हुआ है। आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) गैर जमानतीय अपराध दर्ज के तहत जेल भेजा गया है।
कोटा और मस्तूरी वृत के छापामार कार्रवाई में जिला आबकारी अधिकारी आनंद वर्मा, आबकारी उपनिरीक्षक दिनेश दुबे, प्रदीप वर्मा, दीपक वर्मा, जया मेहर, ऐश्वर्या मिंज, मुख्य आरक्षक जनकराम, उमेश चौहान, आबकारी आरक्षक प्रभुअन बघेल, शुभम रजक, वीरभद्र जायसवाल, सुधीर मिश्रा, राजेश पांडे एवं ड्राइवर जितेंद्र शर्मा, जलेश सिंह का विशेष योगदान रहा।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *